फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA found violation of rules at six places

Aligarh: एडीए को छह जगहों पर मिला नियमों का उल्लंघन, निर्माण किया सील, मुकदमा दर्ज, क्षेत्रीय सुपरवाइजर हटाया

Tue, 30 Jan 2024 11:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 11:03 PM IST
सार

एडीए ने अवैध निर्माण व बिना नक्शा निर्माण करने वाले छह स्थानों पर कार्रवाई की। सील के बाद भी निर्माण कार्य चलता मिला। निर्माण नक्शे के खिलाफ होता हुआ मिला।  निर्धारित फ्लोर से अधिक पर काम चल रहा था। एडीए ने निर्माण कार्य रूकवाया। निर्माण स्थल सील कराया गया। मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
ADA found violation of rules at six places
अवैध निर्माण कार्य स्थल पर एडीए - फोटो : एडीए

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) का अवैध निर्माण व बिना नक्शा निर्माण करने के खिलाफ अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई का क्रम 29 जनवरी को भी जारी रहा। क्वार्सी क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं एक भवन में एडीए की सील लगने के बाद भी निर्माण कार्य कराने की शिकायत पर खुद एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स अपनी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण को जा पहुंचे। जोन एक में छह स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने के साथ ही अवैध निर्माण कार्य होता मिला। एक भवन में तो एडीए की सील तोड़कर नक्शे के खिलाफ निर्माण होता मिला। 

विज्ञापन

विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष ने तत्काल संबंधित निर्माणकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश कर दिए। इस पर क्षेत्रीय अवर अभियंता ने थाने में संबंधित भवन मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस पूरे मामले में लापरवाही पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर को हटाने के आदेश दिए गए हैं। अवैध निर्माण को लेकर अन्य अभियंताओं की भी जिम्मेदार तय करने के लिए जांच के निर्देश दिए हैं। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से बिना नक्शा अवैध निर्माण होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर उन्होंने खुद क्वार्सी थाना क्षेत्र में जांच की। यहां कुल छह अवैध निर्माणों का औचक निरीक्षण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शा देखते एडीए उपाध्यक्ष
क्वार्सी- अनूपशहर रोड पर सिकंदरपुर- छेरत में आसिफ, महेशपुर गुलिस्तां कॉलोनी में सैय्यद हबीब, मंजूरगढ़ी में एजाज अहमद बेग, इब्राहिम मस्जिद में उबैद रहमान व कहकसां का निर्माण शामिल है। इनका निर्माण नक्शे के खिलाफ होता हुआ मिला। निर्धारित फ्लोर से अधिक पर काम चल रहा था। एडीए उपाध्यक्ष ने इसको लेकर संबंधित भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्य यहां से सीधे मंजूरगढ़ी पहुंचे। यहां डॉ. मैराज अहमद के निर्माण पर पहुंचे। इस निर्माण को पिछले दिनों एडीए की टीम ने सील कर दिया था। इसके बाद भी भवन स्वामी द्वारा सील तोड़कर एक मंजिल अतिरिक्त का निर्माण कर लिया गया था। इसको लेकर एडीए उपाध्यक्ष ने संबंधित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। 
अवैध निर्माण
इसके बाद क्वार्सी थाने में एडीए टीम की ओर से अभियंता गंगेश कुमार सिंह ने डॉ. मैराज अहमद समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि इस पूरे मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर को हटाने के आदेश दिए गए हैं। अवैध निर्माण को लेकर अन्य अभियंताओं की भी जिम्मेदार तय करने के लिए जांच के निर्देश दिए गए हैं। एडीए उपाध्यक्ष ने अवैध रूप से बनी एक अन्य कॉलोनी निरीक्षण कर उसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। एडीए उपाध्यक्ष के निरीक्षण के बाद एडीए की टीम ने अवैध निर्माण को लेकर क्षेत्रीय अवर अभियंता गंगेश कुमार सिंह ने अनूपशहर रोड पर सैय्यद हबीब द्वारा किए जा स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण को तत्काल सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed