फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ada aligarh board meeting

ग्रेटर अलीगढ़ फेस-1: लेआउट को मंजूरी, एडीए की बोर्ड बैठक में इन आठ प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Sat, 07 Sep 2024 10:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:59 AM IST
सार

दुकान, मकान व अन्य किसी भी निर्माण का नक्शा एडीए से पास कराना पहले की तुलना में महंगा होगा। अन्य प्राधिकरणों में भी केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी इंडेक्स के आधार पर बढ़ोत्तरी की जा चुकी है।

विज्ञापन
ada aligarh board meeting
एडीए कार्यालय में बोर्ड बैठक करती कमिश्नर चैत्रा वी,डीएम विशाख जी,एडीए वीसी अपूर्वा दुबे - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 86वीं बोर्ड बैठक में ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय परियोजना फेस-1 के लेआउट को मंजूरी मिल गई है। बैठक में रखे गए 11 प्रस्तावों में से आठ पर मुहर लगी, तीन पर निर्णय नहीं हो सका। शहर में मानचित्र शुल्क भी बढ़ेगा। 6 सितंबर को एडीए सभागार में हुई बोर्ड बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त चैत्रा वी. ने की। बैठक में डीएम विशाख जी. नगर आयुक्त विनोद कुमार, एडीए सदस्य पूनम बजाज, चौधरी देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


ग्रेटर अलीगढ़ फेस-1 वर्तमान में एडीए की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। शहरवासियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। एडीए की ये अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना है। इसमें एक हजार से अधिक प्लाट बुक हो चुके हैं। योजना में 200 प्लाट की बुकिंग होना शेष है। योजना को हरी झंडी मिलने से अब यहां प्लाट बुक कराने वालों को होम लोन सहित अन्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन


प्रमुख प्रस्तावों में एडीए की खाली पड़ी संपत्तियों की नीलामी भी शामिल था। अब पॉश एरिया अवंतिका कॉलोनी, स्वर्ण जयंती नगर आदि प्राधिकरण की योजनाओं में भूखंड व आवास को लोग खरीद सकेंगे। स्वर्ण जयंती नगर, स्वर्ण जयंती नगर विस्तार आवासीय योजना, बृज विहार आवासीय योजना, आगरा रोड स्थित विकास नगर आवासीय योजना और पला रोड आवासीय योजना में खाली पड़े 25 भवन सहित 361 भूखंडों की ई-नीलामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर के 241 भूखंडों की भी नीलामी पर सहमति बनी है। एडीए उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने बताया कि इस आवासीय योजना में खैर रोड पर कुल 335.379 हेक्टेयर भूमि में विकसित की जानी है। सहमति पर 101.974 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। इस भूभाग पर योजना का पहला फेस लाॅन्च किया जाना है। इस फेस में कुल 2594 आवासीय प्लॉट प्रस्तावित किए गए हैं। शासन स्तर पर भू-उपयोग परिवर्तित हो जाने पर शीघ्र ही इसे लॉन्च किया जा सकेगा। व्यवसायिक व सामुदायिक सुविधा के लिए 305 प्लॉट प्रस्तावित हैं। बोर्ड सदस्यों ने ग्रेटर अलीगढ़ में मंदिर निर्माण के लिए भी जमीन दिए जाने का सुझाव दिया।

नौ करोड़ से समतल होगा ट्रांसपोर्ट नगर

ट्रांसपोर्ट नगर को अब नौ करोड़ रुपये की लागत से मिट्टी भर कर समतल किया जाएगा। एडीए बोर्ड बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर में भूमि तल नीचा पाए जाने पर मिट्टी भराव की बढ़ोत्तरी के संबंध में रखे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि एडीए ने एक्सलेंट ग्राफर्स से भूमि के तल का सर्वे कराया, जिसकी जांच तीन विभागीय अधिकारियों की समिति ने की थी। जिसमें मिट्टी भराव की मात्रा 1169336.02 घनमीटर आई, जो कि पूर्व में किए आंकलन से 32.46 प्रतिशत अधिक है। टीपी नगर में मिट्टी भराव न होने से अन्य कार्य रुके हैं। करीब नौ करोड़ रुपये मिट्टी भराव पर खर्च होना प्रस्तावित है।

टीकाराम ट्रस्ट का प्रस्ताव अटका
बैठक में टीकाराम ट्रस्ट की जमीन के भू-उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव अटक गया। ट्रस्ट की ओर से एटा चुंगी चौराहे से सटी जमीन को आवासीय में परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव एडीए में दिया गया था। अब एडीए ने ट्रस्ट संचालकों से मूल दस्तावेज मांगे हैं। इसके अलावा अब तक तहसील व अन्य विभागों के स्तर से जारी एनओसी की भी डीएम कार्यालय से पुष्टि कराए जाने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए। एडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में चिट्स फंड सोसाइटीज आगरा से भी ट्रस्ट का रिकार्ड मांगा गया है। राजस्व अभिलेखों में बेशक यह जमीन ट्रस्ट के नाम है, लेकिन ट्रस्ट के पास यह जमीन कब से है, इसका स्वामित्व ट्रस्ट में किसके पास है। इन सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही प्रस्ताव पर आगामी बोर्ड बैठक में विचार किया जाएगा।

बढ़ा मानचित्र पास कराने का शुल्क
सचिव दीपाली भार्गव ने बोर्ड बैठक में बताया कि दुकान, मकान व अन्य किसी भी निर्माण का नक्शा एडीए से पास कराना पहले की तुलना में महंगा होगा। अन्य प्राधिकरणों में भी केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी इंडेक्स के आधार पर बढ़ोत्तरी की जा चुकी है।

अटका एकल आवास के नक्शे का प्रस्ताव

बैठक में अवैध कॉलोनियों के आवासों के नक्शे को पास कराने का प्रस्ताव रखा गया। पूर्व में अवैध कॉलोनी में शासन के अनुमोदन के बाद एकल आवासीय नक्शे मंजूर होते थे। शहर की एक अवैध कॉलोनी में केवल मुख्य मार्ग पर ही एकल आवास का नक्शा मंजूर करने का प्रस्ताव लाया गया, लेकिन अटक गया। मंडलायुक्त ने शासन से अनुमोदन होने के बाद ही प्रस्ताव पर चर्चा करने को कहा। काफी चर्चा के बाद यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका। अलीगढ़ में 57 अवैध कॉलोनियां हैं।

खाली भूखंड की ये होंगी प्रस्तावित दरें
स्थान                                                          दरें
अवंतिका प्रथम, द्वितीय, रामघाट रोड 34 हजार रुपये
विकास नगर आवासीय योजना, आगरा रोड 32 हजार रुपये
शांति निकेतन आवासीय योजना, खैर बाईपास 9 हजार रुपये
स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड             30 हजार रुपये
स्वर्ण जयंती नगर विस्तार आवासीय योजना 30 हजार रुपये
बृज विहार आवासीय योजना             11 हजार रुपये
बरौला जाफराबाद आवासीय योजना 13,500 हजार रुपये
एलमपुर आवासीय योजना             10 हजार रुपये
नोट : ई-नीलामी के लिए प्रस्तावित की गईं प्रतिवर्ग मीटर की दरें।

नक्शों का नया शुल्क
शुल्क          मौजूदा           नया
बाहरी           974             1023
आंतरिक      1152            1211
निरीक्षण        23.50           24.69
मलबा             47             49.39
नगरीय विकास 193            202
नोट : नक्शा शुल्क प्रति वर्गमीटर की दर से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed