फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA action on Aligarh Tulsi Residency

अलीगढ़: अपाटमेंट के अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एडीए की टीम, छह मिनट हथौड़ा मारकर लौटी

Thu, 08 Oct 2026 03:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 08 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

करीब 800 वर्गमीटर में बने तुलसी रेजिडेंसी अपार्टमेंट में 40 फ्लैट हैं। कार्रवाई के दौरान सोसाइटी के निवासियों में घबराहट का माहौल रहा। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि निवासी बिल्डर की मनमानी से परेशान हैं।

विज्ञापन
ADA action on Aligarh Tulsi Residency
तुलसी रेजीडेंसी की ऊपरी मंजिल पर बने निर्माण को तुड़वाते एडीए के अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के तुलसी रेजीडेंसी अपार्टमेंट में बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने एडीए की टीम पहुंची। तभी कार्रवाई रोकने के लिए सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि का अधिकारियों के पास फोन आ गया। इसके बाद टीम अपार्टमेंट की अवैध रूप से बनी पांचवीं मंजिल पर पहुंची। साढ़े छह मिनट तक सीढि़यों और दरवाजे पर हथौड़ा ठोका और कार्रवाई समेटकर लौट गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एडीए के सचिव एवं कार्रवाई के नोडल अधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, मुख्य कर अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ द्वितीय धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ तुलसी रेजीडेंसी पहुंचे। एडीए की टीम अपने साथ अवैध निर्माण ध्वस्त करने के उपकरण भी लेकर गई थी।
विज्ञापन


टीम ने अपार्टमेंट की सीढ़ियों से पांचवीं मंजिल की ओर बढ़ना शुरू किया तो बिल्डर पक्ष की ओर से बुलाए गए बाहरी लोगों और महिलाओं ने पहली मंजिल पर सीढ़ियों का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इसी दौरान एडीए के लेखाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की की गई। महिला पुलिसकर्मियों ने रास्ता रोक रहीं महिलाओं को हटाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक टीम सीढि़यों पर ही फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बिल्डर अरुण कुमार नेताओं और जनप्रतिनिधियों से फोन पर बातचीत करते नजर आए। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई और टीम को पांचवीं मंजिल की ओर जाने दिया गया। वहां टीम ने अवैध निर्माण की सीढ़ियों और एक दरवाजे पर साढ़े छह मिनट तक हथौड़ा ठोका। इसके बाद नीचे आ गई और मौके से रवाना हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा रही कि सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि ने एडीए अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई को सांकेतिक रूप से करने की बात कही। हालांकि, एडीए अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई जारी है।

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई कई चरणों में होनी है और निर्माण ध्वस्त किया जा रहा है। - राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सचिव, एडीए

Trending Videos

ADA action on Aligarh Tulsi Residency
तुलसी रेजीडेंसी को तोड़ने पहुचीं एडीए की टीम वापस लौटती, महिलाओं की नोक-झोंक - फोटो : संवाद

भाजपा नेता भी पहुंचे
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता एवं पार्षद कुलदीप पांडे, वार्ड-78 के पार्षद गंगे पहलवान, पूर्व पार्षद मनीष वूल और सराफा कमेटी के महामंत्री अतुल सराफ समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ कमेटी पदाधिकारियों के बिल्डर पक्ष के समर्थन में आने की भी चर्चा रही।

निवासियों ने सुनाया दर्द, बोले-छत पर जाने तक की मनाही
करीब 800 वर्गमीटर में बने तुलसी रेजिडेंसी अपार्टमेंट में 40 फ्लैट हैं। कार्रवाई के दौरान सोसाइटी के निवासियों में घबराहट का माहौल रहा। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि निवासी बिल्डर की मनमानी से परेशान हैं। सोसाइटी अध्यक्ष राजीव राठी ने कहा कि करीब एक साल से बिल्डर सोसाइटी के रखरखाव का पैसा नहीं दे रहा है। पांचवीं मंजिल पर अवैध निर्माण को लेकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। निवासी रश्मि ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने छत पर अवैध निर्माण कर लिया है और वहां जाने नहीं दिया जाता। राजनाथ पांडेय ने कहा कि लोगों को पूरी जानकारी दिए बिना फ्लैट बेच दिए गए और बाद में छत पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पैदा की गई भ्रम की स्थिति
मौके पर पहुंचे एक सराफा व्यापारी ने सोसाइटी के लोगों में यह कहकर भ्रम पैदा करने का प्रयास किया कि अगर निर्माण ध्वस्त होगा तो पूरे अपार्टमेंट का ही होगा। केवल पांचवें तल का नहीं होगा। इससे वहां रहने वाले निवासी घबरा गए। वह भ्रमित हो गए कि तोड़फोड़ की जद में उनका फ्लैट भी आ जाएगा। एडीए अधिकारियों ने साफ किया कि उनके दायरे में केवल पांचवें तल पर किया गया अवैध निर्माण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed