{"_id":"6755554cda8b4536180a8626","slug":"actor-ranveer-shroy-in-aligarh-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Shroy: अभिनेता रनवीर श्रॉय अलीगढ़ में 10 दिसंबर को, रत्नगर्भा में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranveer Shroy: अभिनेता रनवीर श्रॉय अलीगढ़ में 10 दिसंबर को, रत्नगर्भा में करेंगे शिरकत
Sun, 08 Dec 2024 01:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:44 PM IST
सार
रघुवीर बाल मंदिर स्कूल के 88वां वार्षिकोत्सव 10 दिसंबर को है। जिसमें अभिनेता रनवीर श्रॉय और वाइड एंगल टेक्नोलॉजी के सीईओ राहुल कुलश्रेष्ठ आ रहे हैं।
विज्ञापन
अभिनेता रनवीर श्रॉय
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अभिनेता रनवीर श्रॉय 10 दिसंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां पर रघुवीर बाल मंदिर स्कूल के वार्षिकोत्सव रत्नगर्भा में बतौर मुख्य अतिथि पधार रहे हैं। साथ ही वाइड एंगल टेक्नोलॉजी के सीईओ राहुल कुलश्रेष्ठ भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
रघुवीर बाल मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। स्कूल के सचिव पवन गुप्ता ने बताया कि स्कूल का 88वां वार्षिकोत्सव 10 दिसंबर को शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें अभिनेता रनवीर श्रॉय मुख्य अतिथि बतौर पधार रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम में वाइड एंगल टेक्नोलॉजी के सीईओ राहुल कुलश्रेष्ठ भी अपना संबोधन रखेंगे। अभिनेता रनवीर श्रॉय के आने को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं, उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाचार्य नीतू गोयल ने बताया कि वार्षिकोत्सव रत्नगर्भा में छात्र-छात्राएं प्रतिभा और रचनात्मक से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा इस दौरान कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी लगाईं जाएंगी। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए चार्ट और मॉडल आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। बच्चे रंगारंग कार्यक्रम और प्रदर्शनी की तैयारियों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन