फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Actor Dharmendra Deol Death News: Gopal Das Neeraj wrote songs for Dharmendra films

Dharmendra: जब धर्मेंद्र ने गोपाल दास नीरज से बेटे के बारे में पूछा, ''क्या ये भी फिल्मों में है''

Mon, 24 Nov 2025 03:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 03:28 PM IST
सार

Dharmendra Passed Away: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से अलीगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। धर्मेंद्र का एक बार अलीगढ़ आने का प्लान बना था, पर वह आते-आते रह गए।

विज्ञापन
Actor Dharmendra Deol Death News: Gopal Das Neeraj wrote songs for Dharmendra films
अभिनेता धर्मेंद्र और गीतकार गोपाल दास नीरज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अभिनेता धर्मेंद्र और प्रसिद्ध गीतकार गोपाल दास नीरज का मुंबई में अच्छा साथ रहा। गोपाल दास नीरज के बेटे मिलन प्रभात गुंजन ने 1978 के आसपास दिल्ली में हुई एक पुरानी मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया, पापा से मिलते ही धर्मेंद्र ने उन्हें गले लगा लिया और कहा, बड़े दिन बाद मुलाकात हुई। जब नीरज ने अपने बेटे (मिलन प्रभात गुंजन) का परिचय दिया, तो धर्मेंद्र ने तुरंत पूछा, क्या यह भी फिल्मों में है। नीरज ने जवाब दिया, नहीं यह इंजीनियर है।

विज्ञापन


इस पर धर्मेंद्र ने एक भावुक बात साझा की। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी एक अध्यापक थे और चाहते थे कि वह भी पढ़-लिखकर अध्यापक बनें। धर्मेंद्र और नीरज का संपर्क राज कपूर की ''मेरा नाम जोकर'' (1970) फिल्म के दौरान बना था, जिसमें नीरज ने एक ऐसा गीत लिखा जो आज भी लोगों की जुबान पर है।
विज्ञापन


गोपाल दास नीरज ने धर्मेंद्र के अभिनय से सजी राज कपूर की इस कालजयी फिल्म के लिए ऐ भाई जरा देख के चलो, आगे भी नहीं पीछे भी'' जैसा अमर गीत लिखा था। यह गीत राज कपूर पर फिल्माया गया था, जिसमें धर्मेंद्र भी एक रूसी कलाकार के साथ अभिनय कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल और पत्थर के दौरान अलीगढ़ में जुनून
धर्मेंद्र की पहली बड़ी हिट फिल्म फूल और पत्थर (1966) की रिलीज के समय अलीगढ़ में अभिनेता को देखने का जबरदस्त जुनून था। फिल्म की रिलीज के समय धर्मेंद्र और फिल्म के निर्देशक ओपी रल्हन (जिन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया था) को दिल्ली से अलीगढ़ आना था। उस समय सिनेमा के कैंटीन संचालक के मित्र रहे अनिल वर्मा कहते हैं कि अभिनेता की एक झलक पाने के लिए निशात सिनेमा के बाहर और बारहद्वारी पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।


देर रात ओपी रल्हन अकेले एक गाड़ी से आए। उन्होंने आते ही भीड़ को बताया कि कुछ व्यवस्थाओं के चलते धर्मेंद्र नहीं आ पाए हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं। रल्हन ने भीड़ का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के कुछ संवाद भी लोगों के सामने प्रस्तुत किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed