फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Actor Birje and the organizers reached a compromise at the police station.

Aligarh News: अभिनेता बिरजे और आयोजकों के बीच थाने में हुआ समझाैता

Tue, 14 Oct 2025 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Actor Birje and the organizers reached a compromise at the police station.
फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे के आयोजन स्थल पर न पहुंचने और आयोजकों से अभद्रता करने के मामले में सोमवार को दोनों पक्षों में थाने में लिखित में समझाैता हो गया। तय हुआ कि हेमंत बिरजे आयोजकों से कार्यक्रम के बदले ली गई एडवांस व टिकट आदि की रकम 90 हजार रुपये एक महीने में वापस करेंगे। इसके बाद आयोजन समिति ने बिरजे का स्वागत व सम्मान कर वापस मुंबई भेज दिया।
विज्ञापन




महर्षि वाल्मीकि महोत्सव समिति के आयोजकों ने रविवार को वाल्मीकि जयंती पर आयोजित मेले में फिल्म '''' एडवेंचर्स ऑफ टार्जन '''' में टार्जन की भूमिका निभाने वाले हिंदी, मलयालम और तेलगू फिल्मों के कलाकार हेमंत बिरजे को प्रस्तुति देने के लिए स्टार कलाकर के रूप में आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में आने के बदले उन्होंने 90 हजार रुपये की मांग रखी थी। इसके अलावा मुंबई से फ्लाइट से दिल्ली व अलीगढ़ तक आने के लिए आयोजकों द्वारा टिकट आदि की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन




आरोप है कि हेमंत बिरजे अलीगढ़ आने के बाद भी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे। उल्टा होटल से बुलाने पहुंचे आयोजकों से अभद्रता तक कर दी। आयोजकों ने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर मामला बिगड़ गया और थाने तक पहुंच गया। देर रात पुलिस ने सिने कलाकार हेमंत बिरजे और उसके तीन साथियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति के संस्थापक व भाजपा नेता संदेश राज ने सिने कलाकार अपने कार्यालय पर स्वागत किया और फिर मुंबई रवाना करा दिया। उन्होंने कहा कि अपने शहर में आए अतिथि का सम्मान करना धर्म है। इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने बिना किसी कार्रवाई किए ही समझाैता करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed