फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Activists going to play Holi in AMU stopped

Aligarh News: एएमयू में होली खेलने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोका, छात्रों को पीटने की सीएम से शिकायत

Sat, 23 Mar 2024 03:31 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 23 Mar 2024 03:31 PM IST
सार

एएमयू में होली खेलने पर छात्रों की पिटाई के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद यूनिवर्सिटी में होली खेलने जाने लगे, तो उन्हें वहीं पर नजरबंद कर दिया गया। एएमयू में होली खेल रहे छात्रों को पीटने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में भाजपा नेता व एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. निशित ने मुख्यमंत्री व डीजीसी को लिखित शिकायत भेजी है।

विज्ञापन
Activists going to play Holi in AMU stopped
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाव अन्य को घर में पुलिस ने किया नजर बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू में होली खेलने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। जिलाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र ने कहा कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे। वर्ना हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व एएमयू में होली खेलेंगे और हनुमान चालीसा भी पढ़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

21 मार्च को एएमयू में हिंदू छात्रों को होली खेलने से रोकने और उनके साथ पिटाई की घटना के विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने देर रात ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को उनके आवास रिसाल सिंह नगर आईटीआई रोड पर नजरबंद कर दिया गया। सूचना पर सुबह हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए इंस्पेक्टर बन्नादेवी ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगा लिया। कार्यकर्ताओं को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जाने से रोका। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद दिनेश भारद्वाज,अनूप उपाध्याय, संजय चौधरी, राजेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


होली खेल रहे छात्रों को पीटने की सीएम से शिकायत
एएमयू में होली खेल रहे छात्रों को पीटने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में भाजपा नेता व एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. निशित ने मुख्यमंत्री व डीजीसी को लिखित शिकायत भेजी है। कहा है कि एएमयू में लगातार कट्टरपंथी सोच के लोग पनाह पा रहे हैं। आतंकी गतिविधियों तक में उनकी गिरफ्तारी हो रही हैं। मगर, एएमयू में उन पर कार्रवाई के बजाय उन्हें पनाह दी जा रही है। इस मामले में गंभीरता से जांच कराकर इन पर कार्रवाई की जाए।


वायरल हुआ तालाबंदी का पोस्टर
इस घटना को लेकर शुक्रवार को एएमयू में तालाबंदी का एक पोस्टर भी वायरल होता रहा। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में लिखा था कि एएमयू की गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ यह कृत्य किया गया है। छात्रों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।


छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी बात रखी है। उनको सुना गया है। मामले में निष्पक्षता से जांच कराई जा रही है। किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलेगी।-संजीव सुमन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed