{"_id":"5fa1adea8ebc3e9b96616d14","slug":"action-will-be-taken-on-illegal-possession-of-land-worth-crores-of-rupees-city-office-news-ali247946833","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये की भूमि पर हुए अवैध कब्जों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों रुपये की भूमि पर हुए अवैध कब्जों पर होगी कार्रवाई
Wed, 04 Nov 2020 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
रॉयल होम्स कॉलोनी में अवैध तरीके से बैनामे और कब्जा करने की जानकारी करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में विकास के लिए बंधक रॉयल होम्स कॉलोनी की करोड़ों रुपये की भूमि को फर्जी तरीके से बेचे जाने और अवैध कब्जा होने की शिकायत पर कार्रवाई तेज हो गई है। एडीए की टीम ने मंगलवार को दोबारा कॉलोनी का निरीक्षण किया। एडीए अधिकारी अशोक शर्मा मंगलवार की सुबह और फिर शाम में दोबारा नक्शा लेकर पहुंचे। उन्हें 8 प्लॉटों पर आवास बनाकर कब्जा मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा नर्सरी स्कूल, कॉमर्शियल भूमि पर भी कब्जा होने की जानकारी मिली। उस भूमि को भूमाफिया बेचने की फिराक में लगे हुए थे। कॉलोनी के पीछे वाले हिस्से में मकानों की पूरी जमीन पर टीनशेड डालकर कब्जा मिला। कॉलोनी के विकासकर्ता ने लाखों रुपये की यह भूमि कॉलोनी के विकास के लिए बंधक रखी थी, लेकिन विकासकर्ता मनोज शर्मा की मृत्यु के बाद उनके वारिसों ने जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया। कुछ भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। इसके अलावा करोड़ों रुपये की पार्क की भूमि पर भी सड़क बनाकर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिसको कुछ दिन पूर्व जेसीबी चलाकर मुक्त कराया।
विज्ञापन
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष और कॉलोनी के सचिव तरुण प्रताप सिंह की शिकायत पर पहुंचे एडीए के अधिकारियों से लोगों ने कहा कि एडीए में बंधक होने के बाद भी उक्त जमीन को फर्जी तरीके से या तो बेच दिया या उस पर कब्जे हो गए। इसमें कहीं न कहीं एडीए अधिकारियों की संलिप्तता नजर आती है। कहा कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई न हुई तो लोगों के साथ एडीए परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलोनी के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि यहां पर नाली सड़क और पानी निकासी की समस्या है। एडीए अफसर अशोक शर्मा ने कहा कि बुधवार को एडीए की टीम आएगी और कार्रवाई करेगी। इस दौरान बिन्नामी सिंह, सह सचिव मयंक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, सतीश चंद आदि लोग मौजूद रहे।