{"_id":"6689d19d1601711ea007eeb7","slug":"action-should-be-taken-against-bhole-baba-for-hathras-incident-bhakiyu-khar-news-c-2-1-ali1010-428890-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भाकियू ने बाबा को बताया दोषी, सरकार पर साकार हरि को बचाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भाकियू ने बाबा को बताया दोषी, सरकार पर साकार हरि को बचाने का लगाया आरोप
Sun, 07 Jul 2024 04:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:52 AM IST
सार
भाकियू ने साकार हरि बाबा को हाथरस हादसे के लिए दोषी बताया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भोले बाबा पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस के फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में हुई लोगों की मौत पर भाकियू ने बाबा को ही मुख्य दोषी बताया है। 6 जुलाई को भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. सुंदर सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भोले बाबा पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. सुंदर सिंह ने कहा कि फुलरई मुगलगढ़ी की घटना दिल झकझोरने वाली है। इस घटना के जिम्मेदारों पर शासन-प्रशासन की कार्रवाई औपचारिकता पूरी करने जैसी लग रही है। कथित बाबा ने मायाजाल में फंसाकर भारी भीड़ बुलाई, लेकिन सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं किए। इसके लिए कथित बाबा ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन
उन्होने कहा कि एफआईआर में भोले बाबा का नाम दर्ज नहीं किया गया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि सरकार बाबा को बचाना चाहती है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम खैर को देकर निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम महिमा राजपूत ने उचित माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन