फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action on Eve Teasors

कॉलेजों के बाहर, चौराहों से पकड़े शोहदे

Tue, 05 Jan 2016 01:58 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Action on Eve Teasors

अलीगढ़। हरदुआगंज रेप केस से सबक लेकर पुलिस ने जिले में सोमवार को ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्रों को समझाया भी गया और स्कूल-कॉलेजों के बाहर घूमते व रास्तों पर खड़े मजनुओं को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। बाद में उन्हें शपथ दिलाई गई और उनकी सूची बनाकर हिदायत देते    हुए छोड़ा गया। जिले में इस तरह कुल 370 लड़के विभिन्न ठिकानों    से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाए गए, जिनकी सूची बनाकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

एसएसपी जे रविंदर गौड़ के निर्देशन पर चले इस अभियान के तहत महानगर के अधिकांश स्कूल कॉलेजों के बाहर, छात्राओं के रास्तों, सेंटर प्वाइंट, नकवी पार्क, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज, टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज के बाहर खड़े होकर छींटाकशी करने वाले मनचलों को पकड़ा गया। इस दौरान कुछ ऐसे भी हाथ आए जो दोस्त या प्रेमी युगल थे। उन्हें मौके पर ही छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन

छींटाकशी करने वालों को थाने ले जाया गया। जहां उनके नाम पते नोट करने के बाद भविष्य में ऐसी हरकत न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्कूल कॉलेजों में जाकर भी समझाया गया। इस दौरान सर्वाधिक सिविल लाइंस पुलिस ने कुल 40 मजनू पकड़कर सूचीबद्ध किए। सिविल लाइंस पुलिस के सेंटर प्वाइंट पर चले अभियान के दौरान तो भगदड़ की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी तय किया गया है कि समय-समय पर इनके घरों पर मॉनीटरिंग कराई जाएगी। इनकी गतिविधियों को भी जांचा जाएगा। इनमें गाजियाबाद में तैनात एक दरोगा का बेटा भी पकड़ा गया। उसे भी इसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed