{"_id":"67a07cf851a303d1320ec33b","slug":"action-against-assistant-professor-who-abused-modi-yogi-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: मोदी-योगी को अपशब्द कहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर पर आज हो सकती है कार्रवाई, दो दिन में मांगा था जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: मोदी-योगी को अपशब्द कहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर पर आज हो सकती है कार्रवाई, दो दिन में मांगा था जवाब
Mon, 03 Feb 2025 01:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:53 PM IST
सार
पीएम मोदी और सीएम योगी को अपशब्द कहने वाले एएमयू के असिस्टेंट प्रोफेसर से दो दिन में जवाब मांगा था। आज पता चलेगा कि एएमयू इंतजामिया क्या कार्रवाई करेगी ?
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोदी-योगी को अपशब्द कहने वाले एएमयू के संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल पर 3 फरवरी को कार्रवाई हो सकती है। उनसे दो दिन में जवाब मांगा गया था। उन पर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। अरिमर्दन सिंह पाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बेटे हैं।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद इंतजामिया ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसी बीच अरिर्मदन सिंह को पढ़ाने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि नोटिस जवाब अरिमर्दन सिंह ने दे दिया होगा। जवाब के आधार पर कार्रवाई हो सकती है।