{"_id":"67802eddc4d1a53ee504443d","slug":"acid-thrown-on-villager-for-not-vacating-house-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100874-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मकान खाली न करने पर ग्रामीण पर फेंका तेजाब, उपचार के लिए भेजा मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मकान खाली न करने पर ग्रामीण पर फेंका तेजाब, उपचार के लिए भेजा मेडिकल
Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
सार
किफायत अली ने कुछ दिन पहले अपना मकान गांव की ही एक महिला शबाना को बेचा था। आरोप है कि उसके परिवार के लोग बृहस्पतिवार को उसके घर पहुंचे और मकान खाली करने को कहा। उन्होंने कुछ दिन में मकान खाली करने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगे और उस पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मकान खाली न करने के विवाद में रठगांव निवासी किफायत अली पर तेजाब फेंक दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।
विज्ञापन
किफायत अली ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपना मकान गांव की ही एक महिला शबाना को बेचा था। आरोप है कि उसके परिवार के लोग बृहस्पतिवार को उसके घर पहुंचे और मकान खाली करने को कहा। उनका आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन में मकान खाली करने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगे और उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह 70 प्रतिशत झुलस गए।
विज्ञापन
उधर, महिला शबाना का कहना है कि उन्होंने इनसे मकान खरीदा था। बृहस्पतिवार को मकान खाली करने के लिए कहा तो झगड़ा करने लगे। उन्होंने तेजाब या कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं डाला है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुरूप ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन