फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Acid thrown on brother and sister

आईपीएल विवाद में भाई-बहन पर फेंका एसिड, जख्मी

Fri, 23 Oct 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on brother and sister
घायल युवती जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के शाहजमाल में बुधवार रात आइपीएल मैच के सट्टे को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उसकी बहन बचाने आई तो उसे भी पीटा गया और दोनों भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं मुकदमे के आधार पर दो आरोपी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इस्लाम नगर निवासी आमिर पुत्र नवाब खान मंगलवार को शाहजमाल में शमशाद के ताला गोदाम में टीवी पर आइपीएल मैच देख रहा था। आरोप है कि यहां रोरावर के दिलशाद व मोहसिन सट्टा लगाने लगे। इसी बात पर आमिर से विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इसी बीच आमिर की बहन शाहिस्ता आई तो बीच बचाव में उसे भी पीटा गया और दोनों पर एसिड (तेजाब) से हमला कर झुलसा दिया। इंस्पेक्टर देहलीगेट आशीष कुमार ने बताया कि झुलसे भाई-बहन को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों आरोपी दिलशाद व मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 घायल आमिर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती ।

घायल आमिर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed