{"_id":"68e8cc3a5202f9266e0336a0","slug":"acid-thrown-on-bjp-worker-in-aligarh-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा कार्यकर्ता पर फेंका तेजाब, हाथ-पांव झुलसे, कपड़े भी जले, मेडिकल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा कार्यकर्ता पर फेंका तेजाब, हाथ-पांव झुलसे, कपड़े भी जले, मेडिकल में भर्ती
Fri, 10 Oct 2025 02:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:35 PM IST
सार
हाथ व पांव के हिस्से पर आठ फीसदी जलना बताया गया है। राशिद व परिवार ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है, जिससे कुछ पुराना विवाद बताया है। पड़ोसी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अपराध (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के देहली गेट के शाहजमाल इलाके के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता राशिद खान पर 9 अक्तूबर की शाम को तेजाब फेंक दिया गया। इस हमले में राशिद के हाथ-पांव झुलस गए और कपड़े भी जल गए। आनन-फानन घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। खबर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शाहजमाल निवासी राशिद खान देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एडीए की ओर जा रहे थे। तभी उन पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। शोर मचने पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन पहले राशिद को जिला अस्पताल वहां से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार हाथ व पांव के हिस्से पर आठ फीसदी जलना बताया गया है। राशिद व परिवार ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है, जिससे कुछ पुराना विवाद बताया है। पड़ोसी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल साक्ष्यों के अनुसार घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन