फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Acid being sold fearlessly in the city

प्रशासन बेखबर, शहर में बेखौफ बिक रहा तेजाब

Tue, 24 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Acid being sold fearlessly in the city
भले ही प्रशासन ने देहलीगेट के शाहजमाल एडीए कॉलोनी में बिना लाइसेंस तेजाब की बिक्री व आबादी क्षेत्र में भंडारण पर छापेमारी की कार्रवाई की हो, लेकिन शहर में कई और भी स्थानों पर इसकी बेखौफ बिक्री हो रही है। उन स्थानों पर भी लगाम लगाने के लिए प्रशासन को अभी और भी छापेमारी व कार्रवाई करनी होगी। एसिड अटैक की बढ़ती घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। पुलिस- प्रशासन की अनदेखी से दुकानों पर तेजाब की खुलेआम बिक्री हो रही है। इसकी बिक्री को रोकने में न तो प्रशासन को कोई दिलचस्पी है और न ही पुलिस को। बेखौफ होकर दुकानदार नमक का तेजाब होने की बात कहकर असली तेजाब बेच रहे हैं। यह खेल शहर में भी खूब फल - फूल रहा है। उद्योगों में इस्तेमाल के नाम पर कई इलाकों में बिना पूछताछ के खुलेआम बिक्री हो रही है। ऐसे में कोई भी सिरफिरा आसानी से तेजाब खरीद कर एसिड अटैक जैसी घटना को अंजाम भी दे सकता है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वह घरों के शौचालय साफ करने के लिए नमक का तेजाब बेच रहे हैं। अब शहर में तेजाब का कारोबार काफी बढ़ गया है। मुख्य बाजारों में कई लोग खुलेआम बोतलों में तेजाब की बिक्री कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि तेजाब की बिक्री कर रही ऐसी दुकानों को चिन्हांकित तक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed