फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Achievements were counted to the workers of Dhanipur Shakti Kendra

Aligarh News: बजट भाषण पर संगोष्ठी...डिप्टी सीएम ने 2024 के लिए ताल ठोकी

Thu, 16 Mar 2023 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Achievements were counted to the workers of Dhanipur Shakti Kendra
उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते विधायक रवेंद्र पाल सिंह। - फोटो : Samvad
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन



भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजट अभिभाषण पर चर्चा के लिए आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीधे-सीधे चुनावी चर्चा की। बुधवार को जीटी रोड के धनीपुर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार होने का आह्वान किया। कहा कि यह चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि विपक्षी अब भाजपा या योगी-मोदी विरोधी नहीं, बल्कि भारत विरोधी बनकर काम कर रहे हैं। देश विरोधी ताकतें भी उनके साथ हैं।

इसलिए हमें करारा जवाब देना है। हर बार की तरह अलीगढ़ में फिर से कमल खिलाना है और प्रदेश में 80 व देश में 400 सीटों पर चुनाव जिताना है। भाजपा के धनीपुर शक्ति केंद्र (5 बूथों को मिलाकर बनाए संगठन) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा आप पार्टी को शून्य से शिखर पर पहुंचाने के लिए बधाई के पात्र हैं। भाजपा ही एक ऐसा दल है, जिसमें हर दिन कार्य करने की भावना से कार्यकर्ता जुटता है और भाजपा देश हित के पवित्र लक्ष्य के साथ काम करती है। भाजपा ही एक ऐसा दल है, जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता देश का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बन सकता है।
विज्ञापन


चाहे वह रामनाथ कोविंद रहे हों, या अब गांव के मंदिर में सेवा करने वाली आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू हों। ऐसा ही उदाहरण नरेंद्र मोदी का है, जो बिना छुट्टी लिए लगातार देश सेवा भी कर रहे हैं। राष्ट्रपति भी ममत्व की मूर्ति हैं जो सबसे निचले पायदान पर मौजूद व्यक्ति के लिए सोचती हैं। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि पदाधिकारियों ने उनका मंच पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी की इन उपलब्धियों का किया गुणगान

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों पर कहा कि आज आपके एक-एक वोट और उनकी मेहनत का परिणाम है कि हमारा देश शून्य से शिखर पर खड़ा है। रूस-यूक्रेन विवाद जैसे संकट में अमेरिका हमारे प्रधानमत्री को विवाद सुलझाने के लिए याद करता है। कोरोना से लेकर अब तक हमारे देश में राशन वितरण हो रहा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खाने के लाले हैं। कई धनवान और साधन संपन्न देश कोरोना से आज भी जूझ रहे हैं। मगर हमारे प्रधानमंत्री के प्रयासों से 220 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं। कोविड से जूझकर उबरते हुए हमारा देश शक्तिशाली व आत्मनिर्भर बन रहा है। तमाम बड़े देश हमारी ओर देख रहे हैं।

विश्व की पांचवीं शक्ति के रूप में हम खड़े हैं और आने वाले दिनों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी ताकत के रूप में हम विश्व गुरु होंगे। उन्होंने आतंक वाद पर कहा कि एक समय था, जब आतंकी हमले पर हम मदद मांगने अमेरिका जाते थे। आज हम अमेरिका की तर्ज पर करारा जवाब देते हैं। अब कोई हमला करके देखे। यह नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हुआ है। मैं और आप किसान परिवार से आते हैं, खुद समीक्षा कर लें, 2014 के बाद किसानों की आमदनी बढ़ी है या नहीं। कुछ समस्याएं हैं, उनके समाधान पर काम चल रहा है। जिसने वोट दिया या जिसने नहीं दिया, सभी को किसान सम्मान निधि मिल रही है। तब हम दूसरे मुल्कों से हथियार खरीदते थे। आज खुद तैयार कर रहे हैं और दूसरे मुल्कों को निर्यात कर रहे हैं। अलीगढ़ में भी विदेशी आकर कारखाना लगाने घूम रहे हैं। दुनिया का सबसे ज्यादा मोबाइल बनाने वाला देश हमारा भारत है।


सीएम योगी ने जो किया, उसे भी गिनाया

डिप्टी सीएम ने याद दिलाया कि 2017 से पहले कितनी बिजली आती थी, आप याद कर लें। छुट्टा पशुओं की समस्या आज मुझे बताई और मैंने खुद देखी भी है। उसके समाधान को अफसरों को समय दिया है। साथ में हम भी गांव-गांव जाकर यह प्रचार करें कि पशु स्वामी पशुओं को छोडऩे के बजाय गौशालाओं में देकर आएं। अगर कोई न ले तो उस पर एफआईआर होगी। प्रदेश में चारागाह, चकरोड अब कब्जे मुक्त हो रहे हैं। बिना दस्तावेज वाले मकान स्वामियों को घरौनी मिल रही हैं। जिसके सहारे अब ऋण लेकर अपना व्यापार भी शुरू कर सकते हो।
भाजपा के अंगद रूपी पांव को अब नहीं हिलने देना
उन्होंने 50 वर्ष शासन किया, अभी हमें 25 वर्ष और काम करना है, रहें तैयार

अलीगढ़। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव से ज्यादा बड़ा चुनाव 2024 का है। हमें उसमें लगना है। अलीगढ़ से हर बार की तरह सपा की साइकिल का पंचर करना है और कमल खिलाना है। अब विरोधी बौखलाए हुए हैं। मगर भाजपा के अंगद रूपी पांव को अब कोई हिला नहीं सकता। न हमें हिलने देना है। विरोधी पगलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में राहुल गांधी भारत विरोधी बयान देकर आए हैं। देश के बाहर ऐसा बयान सहन नहीं हैं। अब वे लोकतंत्र खतरे में बता रहे हैं। अपना आपातकाल याद नहीं है। ये भाजपा या योगी-मोदी विरोधी नहीं, बल्कि भारत विरोधी हो गए हैं।

उन्होंने 50 वर्ष शासन किया। अभी हमारे तो 10 वर्ष ही हो रहे हैं। अभी 25 वर्ष और काम करना है। तभी तो हमारा आज का बूथ अध्यक्ष आगे चलकर सांसद विधायक बनेगा। जो लोग छापे की बात करते हैं तो अब तक उन्होंने लूटा है। उन्हीं के यहां छापे पड़ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को देश का सबसे बड़ा बेईमान करार दिया। यहां उन्होंने राजीव गांधी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें वे स्वीकारते थे कि 100 रुपये में से 15 रुपया नीचे तक पहुंचता है। मगर हमारे यहां एक-एक रुपया पहुंचता है। अंत में उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं। देश विश्व गुरु बनकर रहेगा। युवाओं को भड़काने का प्रयास हो रहा है। मगर युवा समझदार है। यहां उन्होंने कहा कि सड़कें चौड़ी हो रही हैं। तब अतिक्रमण नहीं हटता था। यह देख मंदिर का विरोध करने वाले भी जनेऊ पहन कर मंदिर जा रहे हैं। यह तो अभी झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है का नारा देते हुए कहा कि आप सजग रहें। सतर्क रहें24 के चुनाव में जुट जाएं। समजावादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी है। कांग्रेस देश विरोधी ताकतों से मिल गई है। अंत में उन्होंने गा्रम चौपाल के जरिये गांव-गांव समस्याओं का समाधान कराने और उन्हें सूची बद्ध करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से कहा। यह भी बताया कि वे अब अलीगढ़ आते रहेंगे। हर कार्यकर्ता खुद को डिप्टी सीएम का प्रतिनिधि मानकर काम करे।


सपा के गुंडे-माफिया बेरोजगार, बाकी प्रदेश खुशहाल

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में सपा बेरोजगारी का राग अलापती है। मगर जान लें, सपा के गुंडे, माफिया व अपराधियों के धंधे बंद हो गए हैं। वही बेरोजगार हैं। बाकी प्रदेश खुशहाल है। उनके दौर में नौकरी बिना धन के नहीं मिलती थी। मगर हमारे शासन में ऐसा नहीं है। भ्रष्टाचारमुक्त नौकरी मिल रही हैं।


ये रहे मौजूद

इस दौरान मंच पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजीनकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष/एमएलसी चौ.ऋषिपाल सिंह, पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, श्यौराज सिंह, मंडल अध्यक्ष केपी सिंह, धनीपुर शक्ति केंद्र प्रभारी शल्यराज सिंह, संयोजक अरविंद सिंह मौजूद रहे, जबकि संचालन जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने किया। आयोजन में राजीव शर्मा एसजेडी, वरिष्ठ नेता योगेंद्रपाल सिंह लालू, ठा.भूपेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, रुकमुद्दीन गुड्डू, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद रहे।



गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, पौधा रोपा

यहां आने से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जमालपुर स्थित पुरानी चुंगी के पास केकेकेके देवी ट्रस्ट परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गुड़ों, माफियाओं ने जहां भी कब्जा किया है उसे खाली कराकर उसे जनहित के उपयोग में किए जाने का कार्य पिछले छह साल से चल रहा है। उन्होंने अलीगढ़ में अवैध कब्जा हटवाकर वहां आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा।

उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते विधायक रवेंद्र पाल सिंह।

उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते विधायक रवेंद्र पाल सिंह।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed