फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Achal Sarovar: Fish died, dogs were bathing

अचल सरोवर : मछलियां मरीं, श्वान कर रहे स्नान

Thu, 27 May 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Achal Sarovar: Fish died, dogs were bathing
शहर के बीचोबीच एक मात्र धार्मिक एवं रमणीक स्थल अचल सरोवर का सौंदर्यीकरण हो रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ये कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के बेतरतीब निर्माण कार्य से सरोवर की हजारों मछलियां मर चुकी हैं और बची हुई मरने की कगार पर पहुंच गई हैं। इन मछलियों को एक तरफ जल संचय कर बचाया जा सकता था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

पानी की मात्रा बहुत कम होने से सरोवर में आसपास के कुत्ते स्नान कर गरमी से राहत पा रहे हैं। ये नजारा देख कर स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। वर्ष 2019 में हुई सरयूपार लीला में इस सरोवर का मनोरम दृश्य सोशल मीडिया से अखबारों तक छाया, लेकिन अब यहां कोई भी कुछ देर खड़े तक नहीं होना चाहता है। हाल ही में श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा टूट कर सरोवर में समा चुका है, इससे भी व्यवधान पैदा हुआ है। सरोवर के चाराें ओर हुए छोटे-छोटे निर्माण कार्यों ने भी समस्या को बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed