{"_id":"693d2a1d1bff7b0dec0902be","slug":"accused-of-power-theft-missing-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब है: जब बिजली चोरी पकड़ी, तब यहां थे..अब कहां गए पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब है: जब बिजली चोरी पकड़ी, तब यहां थे..अब कहां गए पता नहीं
Sat, 13 Dec 2025 02:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:26 PM IST
सार
गभाना के बिजली उपकरण चोरी के प्रकरण में भी 18 दिसंबर 2009 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब अदालत इस मामले में आरोपी पप्पू को लगातार तलब कर रही है। विभाग व पुलिस के गवाहों की गवाही हो गई है, लेकिन आरोपी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदालत में बिजली चोरी के मामलों के निस्तारण में आरोपियों के न मिलने के चलते दिक्कतें आ रही हैं। हालात ये हैं कि पुलिस स्तर से भी यह रिपोर्ट दी जा रही है कि जब चोरी पकड़ी गई, तब आरोपी यहां रहते थे, अब कहां गए पता नहीं। इस आधार पर अदालत स्तर से आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया जा रहा है। साथ में पत्रावली नष्ट न करने का भी नोट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये प्रकरण अलीगढ़ में बन्ना देवी के सराय रहमान इलाके से जुड़ा है। समुदाय विशेष की आबादी वाले इस इलाके के प्रदीप कुमार आदि के खिलाफ 24 जुलाई 2006 को बिजली चोरी की रिपोर्ट विद्युत विभाग द्वारा दर्ज कराई गई। चार्जशीट के आधार पर जब ईसी कोर्ट में सत्र परीक्षण शुरू हुआ तो गवाही के लिए विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त हो चुके कुछ अधिकारी व कर्मचारी आए।
विज्ञापन
कुछ के विषय में मृत्यु होने की जानकारी दी गई। मुख्य आरोपी प्रदीप को जब तलब करने के संबंध में समन जारी किए गए तो तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस समन तामील करना तो दूर आरोपी का पता नहीं लगा पाई। अदालत से लगातार समन व वारंट जारी होने पर अब बन्ना देवी पुलिस ने इलाका पार्षद के हवाले से यह रिपोर्ट दी है कि पूर्व में इस इलाके में कुछ परिवार रहा करते थे। बाद में वे मकान बेचकर चले गए। कहां गए किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बिजली उपकरण चोरी में भी नहीं मिल रहा आरोपी
इसी तरह गभाना के बिजली उपकरण चोरी के प्रकरण में भी 18 दिसंबर 2009 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब अदालत इस मामले में आरोपी पप्पू को लगातार तलब कर रही है। विभाग व पुलिस के गवाहों की गवाही हो गई है, लेकिन आरोपी नहीं मिल रहा। इस मामले में भी पुलिस स्तर से यही रिपोर्ट दी गई है कि आरोपी का कोई सुराग नहीं लग रहा। इस मामले में भी आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया है। साथ में पत्रावली नष्ट न करने का नोट लगाया है।