{"_id":"69222a3e8dbe5df71a0cf137","slug":"accused-of-embezzling-rs-11-lakh-in-the-name-of-online-machine-aligarh-news-c-2-1-ali1010-843555-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ऑनलाइन मशीन के नाम 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ऑनलाइन मशीन के नाम 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Sun, 23 Nov 2025 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन मशीन खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति के करीब 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। करीब दो साल बाद खैर के गांव विशनपुरी निवासी राजेश कुमार द्वारा एसएसपी के यहां गुहार लगाने पर पुलिस ने धोखाधड़ी होने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि जनवरी 2024 में उन्होंने ऑनलाइन वायर बनाने वाली मशीन की आवश्यकता डाली थी, जिसके बाद पूजा इंजीनियरिंग कंपनी बवाना सेक्टर-4 दिल्ली के संचालक वीरेंद्र शर्मा का फोन आया। आरोपी ने मशीन की कीमत 16 लाख रुपये बताई, लेकिन बातचीत में 12.50 लाख में सौदा तय किया गया। कोटेशन देने के बाद टोकन मनी के नाम पर 50,000 रुपये के साथ कई किस्तों में पीड़ित से कुल 11,05,000 रुपये हड़प लिए। कई महीनों तक मशीन न मिलने पर आरोपी ने अलीगढ़ का एक मोबाइल नंबर दिया, जो बाद में स्विच ऑफ मिला।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर कंपनी मालिक वीरेंद्र शर्मा और रजनी अग्रवाल ने धमकी देते हुए कहा कि पैसा और मशीन भूल जाओ, ज्यादा दबाव बनाया तो जान से हाथ धो बैठोगे। शिकायत पहले कई बार खैर थाने में दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसएसपी से न्याय की मांग की। खैर इंस्पेक्टर ठाकुर हरिभान सिंह ने बताया कि मामला पुराना है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -