{"_id":"611185f48ebc3e75967a3ff1","slug":"accused-in-the-teacher-s-murder-committed-suicide-aligarh-news-ali270310585","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात कासिमपुर रोड पर निर्माणाधीन मकान में हुई शिक्षक की हत्या के मुख्य आरोपी ने रविवार की रात अपने गांव के समीप आम के पेड़ से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शिक्षक हत्याकांड की जांच में लगी पुलिस टीम को शिक्षक के मोबाइल की कॉल डिटेल से उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। पकड़े जाने के डर से उसके आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, पुलिस शिक्षक की हत्या में अन्य लोगों के भी शामिल होने की दिशा में काम कर रही है। पुलिस के अनुसार इसके बाद ही शिक्षक की हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के नगला दारापुर निवासी 27 वर्षीय संजू उर्फ सोनू पुत्र भूरी सिंह ने रविवार की रात गांव के समीप आम के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसकी मौत से पत्नी पुष्पा, दो बेटी और एक बेटे का रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार शिक्षक राजवीर शर्मा की हत्या में सोनू मुख्य आरोपी था। शिक्षक के मोबाइल की कॉल डिटेल से मिले संजू के मोबाइल नंबर तथा घटनास्थल पर मिली संजू की मोबाइल लोकेशन ने शिक्षक की हत्या में संजू की भूमिका स्पष्ट कर दी थी। पुष्टि होने के बाद ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। उसके फरार होने पर पूछताछ के लिए उसके पिता और भाई को थाने लाया गया था। इसी दबाव में संजू ने अपने कई दोस्तों से शिक्षक की हत्या करने का दुख जताते हुए मरने का जिक्र किया था। पुलिस ने संजू के उन दोस्तों के भी बयान दर्ज किए हैं। शिक्षक के मकान से चंद कदम दूर ही संजू बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर काम करता था। अब पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है जो शिक्षक की हत्या में शामिल था और हत्या की वजह भी जानता है।
विज्ञापन
- शिक्षक की कॉल डिटेल में मिले संजू के मोबाइल के नंबर तथा उसकी घटनास्थल पर मिली लोकेशन से हत्याकांड में उसकी भूमिका स्पष्ट हो गई थी। कानूनी शिकंजा कसता देख उसने दोस्तों से जुर्म कुबूल कर जीते जी मरने की बात कही। इसी घबराहट में आरोपी संजू ने रविवार की रात आत्महत्या कर ली। इस मामले में उसके दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। -शुभम पटेल, एसपी देहात।
संजू ने डिलीट की थी कॉल हिस्ट्री
पुलिस के अनुसार आरोपी संजू ने शनिवार की शाम सात बजे से रात बारह बजे तक कई बार शिक्षक के मोबाइल नंबर पर कॉल की थी। इसीलिए घटना के बाद संजू ने मोबाइल की कॉल हिस्ट्री को डिलीट कर दिया था। ‘अमर उजाला’ ने पहले ही शक जाहिर किया था की शिक्षक के हत्यारे का खुलासा शिक्षक के मोबाइल की कॉल डिटेल से हो सकता है। दोनों के बीच मोबाइल पर कई मर्तबा बातचीत हुई थी। इससे दोनों के बीच गहरे संबंध होने की भी बात पुलिस मानकर चल रही है।