फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused arrested for leaving cylinder on track

60 सीसीटीवी खंगाले, 150 से की पूछताछ: पकड़ा गया आरोपी, जिसके हाथ से ट्रैक पर छूटा था सिलिंडर, आज जाएगा जेल

Sun, 23 Nov 2025 10:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 10:31 AM IST
सार

सीसीटीवी व जांच के अनुसार ट्रैक पर सिलिंडर छूटने का घटनाक्रम रात करीब 9:30 बजे से 10 बजे के मध्य हुआ है। जब दो ट्रेनों से बचने के लिए वह बीच में गिरा तो उसके दांत टूटे व घुटनों में चोट आई।

विज्ञापन
Accused arrested for leaving cylinder on track
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे सुरक्षा बल से लेकर सिविल पुलिस व एटीएस आदि एजेंसियों को बड़ी राहत मिली है। देश के महत्वपूर्ण दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर मिला खाली एलपीजी गैस सिलिंडर चोरी कर भागते युवक के हाथ से ही छूटा था। इस बात की तस्दीक सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए आरोपी तालिब के बयानों के मिलान में हो गई है। इस आधार पर अब रविवार को उसे पुलिस जेल भेज सकती है। बता दें कि ट्रैक पर सिलिंडर मिलने के बाद किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जताया गया था। उसी के मद्देनजर कई एजेंसियां प्रकरण की जांच में जुट गई थीं।

विज्ञापन


ये प्रकरण 16 नवंबर की तड़के का है। आजमगढ़ से चलकर दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12225 कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 05:20 बजे अलीगढ़ से गुजर रही थी। तभी सीमा फाटक व जेल पुल के मध्य खंभा संख्या 1328/ 17-19 रेलवे ट्रैक पर एक खाली एलपीजी गैस सिलिंडर पड़ा मिला। पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। प्रकरण में पेट्रोलमैन कुलदीप गुप्ता की ओर से बन्नादेवी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... ट्रैक पर रखा था गैस सिलिंडर: इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी कैफियत एक्सप्रेस, ट्रेन पलटाने की साजिश तो नहीं, मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन से इसे कोई बड़ी साजिश या शरारत मानकर जांच की गई। रेलवे सुरक्षा टीम, सिविल पुलिस के साथ-साथ एटीएस तक ने जांच की। कई दिन की जांच में 60 से अधिक सीसीटीवी देखने व इलाके के 150 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद एक युवक चिह्नित किया गया। जो मालगोदाम सिटी साइडिंग से छोटा सिलिंडर लेकर आता दिखा। मगर ट्रैक पार कर वह खाली हाथ दिखा। इस युवक की पहचान के बाद उसे 21 नवंबर को हिरासत में लिया गया। 

पूछताछ में शंहनशाबद तालिब ने स्वीकारा कि उसने मालगोदाम की सिटी साइडिंग पर खड़े रहने वाले ट्रकों के पास से यह सिलिंडर चोरी किया था। सिलिंडर चोरी कर उसे बेचकर वह नशा करता। वहां से भागते समय ट्रैक पार कर रहा था। तब पीछे से ट्रेन आने पर सिलिंडर उसके हाथ से छूट गया था। वह ट्रैक से उछलकर दूसरी ओर आया तो सामने से ट्रैक पर वंदे भारत आ गई। वह बीच में फंस गया। 
यह भी पढ़ें ... Aligarh News: ट्रक से चोरी कर भागा युवक, ट्रैक पर उसके हाथ से छूट गया था सिलिंडर, पुलिस खुलासे के करीब
इस स्वीकारोक्ति के बाद 22 नवंबर को दिन भर टीमें उसके बयान का मिलान करती रहीं। पुलिस टीमों को सिटी साइडिंग से सिलिंडर चोरी जाने की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार आरोपी से पूछताछ में स्पष्ट हो गया है कि उसी के हाथ से सिलिंडर वहां छूट गया था। देर रात तक पूछताछ की जाती रही। 23 नवंबर को उसे मुकदमे में जेल भेजा जाएगा।

ट्रैक पर गिरने से दांत भी टूटे
सीसीटीवी व जांच के अनुसार ट्रैक पर सिलिंडर छूटने का घटनाक्रम रात करीब 9:30 बजे से 10 बजे के मध्य हुआ है। जब दो ट्रेनों से बचने के लिए वह बीच में गिरा तो उसके दांत टूटे व घुटनों में चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed