फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Update on the cylinder issue on the track

Aligarh News: ट्रक से चोरी कर भागा युवक, ट्रैक पर उसके हाथ से छूट गया था सिलिंडर, पुलिस खुलासे के करीब

Sat, 22 Nov 2025 04:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 04:44 PM IST
सार

पहले दिन से ही इसे साजिश या शरारत मानकर जांच की जा रही थी। एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंची। सीआईबी, जीआरपी, आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस भी छह दिनों तक मशक्कत करती रही। ट्रैक के किनारे बसीं बस्तियों में पूछताछ हुई। यहां तक वेंडरों के भी रिकार्ड खंगाले गए। लेकिन अब सीसीटीवी की मदद से एक युवक चिह्नित किया गया

विज्ञापन
Update on the cylinder issue on the track
मालगोदाम स्थित रेलवे ट्रैक पर रखा सिलिंडर - फोटो : आरपीएफ

विस्तार

देश के महत्वपूर्ण दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर 16 नवंबर को मिला छोटा गैस सिलिंडर चोरी कर भागते युवक के हाथ से छूट गया था। हल्ला मचा था किसी बड़ी साजिश का। एटीएस समेत कई एजेंसियां अलीगढ़ में डेरा डाले रहीं। 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। 150 लोगों से पूछताछ हुई। लेकिन रेलवे सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस की संयुक्त जांच में जो सुराग मिले हैं उससे साफ हो गया है कि यह किसी की साजिश नहीं थी। भागते समय चोर के हाथ से ही सिलिंडर गिरा था। 

विज्ञापन


यह प्रकरण रविवार तड़के का है। आजमगढ़ से चलकर दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12225 कैफियत एक्सप्रेस सुबह 05:20 बजे अलीगढ़ से गुजर रही थी। तभी सीमा फाटक व जेल पुल के मध्य खंभा संख्या 1328/ 17-19 रेलवे ट्रैक पर खाली छोटा गैस सिलिंडर पड़ा मिला। पायलट ने नजर पड़ते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। बाद में जांच पड़ताल करते हुए खाली सिलिंडर बरामद कर पेट्रोलमैन कुलदीप गुप्ता की ओर से बन्नादेवी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... ट्रैक पर रखा था गैस सिलिंडर: इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी कैफियत एक्सप्रेस, ट्रेन पलटाने की साजिश तो नहीं, मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन से ही इसे साजिश या शरारत मानकर जांच की जा रही थी। एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंची। सीआईबी, जीआरपी, आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस भी छह दिनों तक मशक्कत करती रही। ट्रैक के किनारे बसीं बस्तियों में पूछताछ हुई। यहां तक वेंडरों के भी रिकार्ड खंगाले गए। लेकिन अब सीसीटीवी की मदद से एक युवक चिह्नित किया गया। जो मालगोदाम सिटी साइडिंग से छोटा सिलिंडर लेकर आता दिखा। मगर उसके बाद वह खाली हाथ नजर आया। कई दिन के प्रयास के बाद इस युवक की पहचान की गई। तब जाकर वह जांच एजेंसियों को मिला। 

अब तक हुई पूछताछ में उसने स्वीकारा है कि उसने मालगोदाम की सिटी साइडिंग पर खड़े रहने वाले ट्रकों के पास से यह सिलिंडर चोरी किया था। वह नशे का आदि है। सिलिंडर चोरी कर उसे बेचकर वह नशा करता। हालांकि वह वहां खाद का बोरा चोरी करने गया था। मगर वह नहीं ला सका। पहले भी सिलिंडर चोरी किया था। इसलिए इस बार भी सिलिंडर लेकर चल दिया। वहां से ले जाते समय वह ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान ट्रेन आने पर सिलिंडर उसके हाथ से छूट गया । टीमें अब उसके बयान का मिलान करने में जुटी हैं। अब तक उसकी बात सही निकल रही है। फिर भी ट्रकों से सिलिंडर चोरी होने की पुष्टि की जा रही है। उसके बाद ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह इतना ही कहते हैं कि अभी जांच जारी है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।

कई दिनों तक चली जांच के बाद एक युवक हिरासत में लिया गया है। वह रेलवे के आसपास चोरियां करता है। उसने किस मकसद से फेंका था यह अभी पूछताछ की जा रही है।-मृगांक शेखर पाठक (एसपी सिटी)


ट्रेन की चपेट में आने से बचा, चोटिल हुआ
ट्रैक पर सिलिंडर छूटने का घटनाक्रम 16 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे से 10 बजे के मध्य का स्पष्ट हुआ है। जब वह ट्रैक पार कर रहा था, तब पहले दिल्ली की ओर से ट्रेन आई। उससे बचने के लिए युवक ने छलांग लगाई तो कानपुर की ओर से दिल्ली की तरफ जाने वाली वंदेभारत ट्रेन आ गई। जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आने से बचा। मगर पटरियों के बीच में गिरने से उसके घुटने में खरोंच आई। वह दांत व होठों पर भी चोट लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed