{"_id":"61a52f4590a3b62980190cd4","slug":"accident-iglass-news-ali2793713149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः आनी थी बहू की डोली, दरवाजे पहुंची बेटे की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः आनी थी बहू की डोली, दरवाजे पहुंची बेटे की अर्थी
विज्ञापन
भाई के घायल होने व शादी टलने की खबर के बदहवास शालू।
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला गरीबा के जिस दरवाजे पर बहू की डोली पहुंचनी थी, उस दरवाजे पर बेटे की अर्थी पहुंची। इससे परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। उधर हादसे में भाई के घायल होने और होने वाले जेठ की मौत से दुल्हन का भी रोकर बुरा हाल था। हाथों में रची मेहंदी उसके आंसुओं में फीकी पड़ रही थी। वह अपनी किस्मत को कोस रही थी। चाचा-चाची समेत परिवार व पड़ोस की महिलाएं उसे समझाने में जुटी थीं।
अलीगढ़-मथुरा रोड पर एक गेस्ट हाउस में रविवार की रात एक शादी समारोह था। बरात चढ़त के दौरान अनियंत्रित स्विफ्ट कार बरातियों के बीच घुस गई थी। कार ने कई लोगों को रौंद दिया। हादसा कर कार चालक भाग निकला। हादसे में सादाबाद के गांव नगला गरीबा निवासी दूल्हा रोहिताश उर्फ रोहित पुत्र थान सिंह के भाई धर्मवीर सिंह (28) की मौके पर मौत हो गई थी। दुल्हन शालू निवासी देव नगला थाना गोंडा के भाई समेत कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद शादी कार्यक्रम टाल दिया गया।
शालू बार-बार अपनी किस्मत को कोस रही थी। चाचा-चाची और पड़ोसी उसे ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं सादाबाद के गांव गरीबा नगला में दुल्हन की जगह दूल्हे के बड़े भाई का शव पहुंचने से परिवार समेत गांव का माहौल गमगीन था। सोमवार को गांव में चूल्हे नहीं जले हैं। मृतक पांच भाई में तीसरे नंबर का था। डेढ़ साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, चार माह के बच्चे समेत परिवार वालों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके दो भाई नेवी व एक आर्मी में तैनात है।