{"_id":"61a52ddf7892f35fd57c0e09","slug":"accident-iglass-news-ali27937103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, दूल्हे के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, दूल्हे के भाई की मौत
विज्ञापन
घायल दीपक
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात कस्बे के समीप अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर बारात चढ़त के दौरान अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने बरातियों को रौंद दिया। हादसे में दूल्हे के भाई और दूल्हे की बग्घी में लगी घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। दुल्हन के भाई समेत पांच बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी स्थगित कर दी गई।
थाना गोंडा क्षेत्र के गांव गहलऊ के मजरा देव नगला निवासी शालू पुत्री स्व. होशियार सिंह व जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला गरीबा निवासी रोहिताश उर्फ रोहित पुत्र थान सिंह की शादी रविवार की रात अलीगढ़ रोड स्थित बालाजी फार्म हाउस में से थी। रात में खाना खाने के बाद बरात चढ़त हो रही थी। रात करीब 10 बजे अलीगढ़-मथुरा रोड पर गेस्ट हाउस से कुछ पहले ही अलीगढ़ की ओर से आ रही अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सड़क पर एक बरात चढ़त में शामिल लोगों को रौंद दिया। हादसा होते ही कार समेत चालक भाग निकला।
इस हादसे में दूल्हे के बड़े भाई धर्मवीर सिंह (28) की मौके पर मौत हो गई। बग्गी में लगी घोड़ी भी मर गई। दुल्हन का भाई दीपक पुत्र होशियार सिंह के साथ बरात में शामिल कालू उर्फ जगदीश पुत्र उदयवीर निवासी नोसिलपुर, बाजना (मथुरा), नागेश पुत्र फूल सिंह, धर्मपाल सिंह पुत्र हरप्रसाद, मनीष पुत्र गोपाल सिंह निवासीगण नगला गरीबा के साथ ही एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राकेश कुमार ने अज्ञात स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

धर्मवीर सिंह का फाइल फोटो- फोटो : IGLASS
विज्ञापन