फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AC of summer special train broke down, passengers created ruckus

Aligarh News: समर स्पेशल ट्रेन का एसी हुआ खराब, यात्रियों ने काटा हंगामा

Fri, 13 Jun 2025 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
AC of summer special train broke down, passengers created ruckus
दिल्ली से कानपुर जा रही समर स्पेशल ट्रेन के एक कोच में एसी खराब हो जाने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोक दिया और हंगामा काटा। इससे ट्रेन करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में बिगड़ा एसी सही कराकर ट्रेन को गंतव्य को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04064 जैसे ही दिल्ली से चली तभी ट्रेन के कोच संख्या बी -01 में एसी खराब हो गया। इस पर कोच में सवार यात्री गर्मी से खासे परेशान हो गए। उन्होंने पहले रेल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। समस्या का समाधान न होने पर दोपहर 02: 20 बजे ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन से गुजरने के दाैरान उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। इस पर ट्रेन यार्ड में खड़ी हो गई। यात्री एसी खराब होने पर हंगामा करने लगे। यात्रियों का कहना था कि दिल्ली से ही कोच का एसी खराब था। इसकी शिकायत करने पर भी इसे सही नहीं किया गया। हंगामे पर रेलवे अफसर, जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी व कर्मचारी आ गए। उन्होंने पहले यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एसी सही कराने के बाद ही ट्रेन चलाने की मांग पर अड़ गए। इस पर रेलवे की टेक्नीशियन टीम माैके पर पहुंची और एसी की खराबी को दूर करने के बाद ट्रेन को तीन बजे गंतव्य को रवाना कर दिया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोच में एसी में खराबी से दिक्कत हो गई थी। जिसे अलीगढ़ में सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed