{"_id":"670490d440c0583754072b7a","slug":"ac-compressor-explodes-in-electronics-showroom-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इलेक्ट्रानिक शोरूम में धमाके के साथ एसी का कंप्रेसर फटा, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इलेक्ट्रानिक शोरूम में धमाके के साथ एसी का कंप्रेसर फटा, तीन लोग घायल
Tue, 08 Oct 2024 07:26 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:26 AM IST
सार
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शोरूम में एसी को ठीक करने के दौरान उसमें गैस भरी जा रही थी। तभी अचानक कंप्रेसर धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
एसी का कप्रेसर फटने के बाद घटना की जानकारी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के शीशियापाड़ा इलाके में 7 अक्टूबर को एक इलेक्ट्रानिक शोरूम में एसी का कंप्रेसर धमाके के साथ फट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित शीशियापाड़ा में दीपक अग्रवाल का दीपक कूल होम नाम से इलेक्ट्रानिक शोरूम है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शोरूम में एसी को ठीक करने के दौरान उसमें गैस भरी जा रही थी। तभी अचानक कंप्रेसर धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में काम कर रहे कर्मचारी रवि व मोहसिन के अलावा शोरूम मालिक दीपक अग्रवाल घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ द्वितीय राकेश सिसौदिया ने बताया कि एसी सही करने के दौरान कंप्रेसर फटने से तीन लोग घायल हुए हैं। इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।