फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AC bus service in Gurgaon succumbs

गुड़गांव की एसी बस सेवा ने दम तोड़ा

Thu, 05 May 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
AC bus service in Gurgaon succumbs
एसी बस
 गर्मी के मौसम में रोडवेज अफसरों ने यात्रियों की सुविधा के लिए गुड़गांव के लिए अलीगढ़ डिपो की दो एसी बस सेवा शुरू की, लेकिन यह सेवा एक माह में ही दम तोड़ गई। गुड़गांव के रोडवेज अफसरों ने इस सेवा का अनुबंध यह कहकर तोड़ दिया कि जेवर यूनियन ने उन्हें हाईकोर्ट का हवाला देते हुए नोटिस दिया है। स्थानीय अफसरों ने दोनों बसें को गुड़गांव से बंद करके बरेली रूट पर चला दी, अब बरेली रूट पर तीन एसी बसें हो गई हैं।
विज्ञापन

मार्च के महीने में अलीगढ़ और गुड़गांव रोडवेज अफसरों के बीच तीन-तीन बसें चलाने का अनुबंध हुआ था। इस रूट पर एक अप्रैल से दो बसें शुरू हो गईं, गुड़गांव ने साधारण और अलीगढ़ रोडवेज ने एसी बसें चलाई। इस रूट पर समय के साथ-साथ यात्रियों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में अधिकांश यात्री एसी बसों की ही सेवा ले रहे थे। लेकिन माह के खत्म होते ही गुड़गांव के अफसरों ने बसों का संचालन बंद करा दिया। स्थानीय रोडवेज अफसरों ने गुड़गांव अफसरों से फोन पर बात की तो उन्होंने तर्क किया कि जेवर यूनियन ने हाईकोर्ट का हवाला देते हुए बसें बंद कर दीं। अलीगढ़ डिपो प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बसें बरेली रूट पर लगा दी हैं। यह बसें सुबह 6, 7 और 8 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गुड़गांव के रोडवेज अफसरों ने बताया कि जेवर यूनियन ने उन्हें हाईकोर्ट का हवाला देते हुए नोटिस दिया। इसलिए वह अनुबंध तोड़ रहे हैं, जिसके बाद एक मई से बसें बंद कर दी हैं।’
-राजेश यादव, एआरएम अलीगढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed