फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ABVP appointed Arhita Dubey full-time officer in Aligarh

घर-परिवार त्यागकर एबीवीपी की पूर्णकालिक बनीं अर्हिता, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Tue, 16 Jul 2019 12:47 AM IST
Vikas Kumar कौशल कुमार ओझा, अमर उजाला, अलीगढ़
कौशल कुमार ओझा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
ABVP appointed Arhita Dubey full-time officer in Aligarh
अर्हिता दुबे - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अलीगढ़ में अर्हिता दुबे को महानगर विस्तारिका नियुक्त किया है। बीएससी पास अर्हिता मैनपुरी की रहने वाली हैं। परिषद के 70 साल के इतिहास में अलीगढ़ में पहली बार किसी महिला को पूर्णकालिक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


जिले के टप्पल में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद से महिला सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियों के अभिभावक भी चिंतित हैं। ऐसे माहौल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महानगर में महिला विस्तारिका के रूप में अर्हिता दुबे को भेजा गया है। बकौल अर्हिता देश एवं समाज सेवा के लिए घर-परिवार त्याग कर वह अलीगढ़ में ठिकाना बना चुकीं हैं। स्कूल-कॉलेज में जाकर छात्राओं को परिषद से जोड़ रही हैं। अर्हिता के पिता डॉ. अनुराग दुबे होम्योपैथी के डॉक्टर हैं। वह कहती हैं कि जब पूर्णकालिक बनने का निर्णय लिया तो पिता एवं भाई का पूरा सहयोग मिला। मां जरूर चिंतित थीं, लेकिन परिजनों के समझाने के बाद वह भी तैयार हो गईं। उनके दादा एवं पापा डाक्टर हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


अर्हिता कहती है कि राष्ट्रसेवा के लिए उन्होंने पूर्णकालिक बनने का फैसला लिया है। उनकी दिन की शुरुआत ‘विश्व पटल पर गूंज रहा है, भारत मां का जय जय गान। जय भारत, जय हिंदुस्तान, छात्र शक्ति भारत की शान...’ से होता है। वह छात्राओं को सशक्त बनाएंगी और यह अहसास कराएंगी कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन उनके साथ है। किसी भी तरह के दुख-दर्द में हम सभी साथ हैं। आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाएंगी। एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी एवं संगठन मंत्री योगेंद्र वर्मा कहते हैं कि उनकी जानकारी में पहली बार अलीगढ़ में किसी महिला विस्तारिका को भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed