{"_id":"64beb9bec8e0f0ed3c0fddd6","slug":"absconding-central-bank-manager-declared-fugitive-in-26-cases-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 26 मुकदमों में फरार सेंट्रल बैंक मैनेजर भगोड़ा घोषित, बीस हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 26 मुकदमों में फरार सेंट्रल बैंक मैनेजर भगोड़ा घोषित, बीस हजार का इनाम
Mon, 24 Jul 2023 11:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:20 PM IST
सार
अलीगढ़ सेंट्रल बैंक गबन प्रकरण में अब तक 26 मुकदमे हुए हैं। इनमें अमरजीत सिंह, सहायक प्रबंधक पुनीत वर्मा, नीरा रानी व सौरभ गुप्ता नामजद हैं। सौरभ, उसका पिता गिरीश, नीरा रानी, पुनीत वर्मा व अमरजीत के ससुर अनिल समेत सात लोग जेल में हैं। मूल रूप से बिहार वैशाली के राजापाकर बराई का अमरजीत फरार है।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक
- फोटो : Central Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा में हुए गबन मामले में फरार बैंक प्रबंधक अमरजीत पर एसएसपी ने बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह इनाम अमरजीत पर इस गबन को लेकर दर्ज 26 मुकदमों के आधार पर किया है।
विज्ञापन
न्यायालय से भगोड़ा घोषित होने के बाद इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस प्रकरण में अब तक 26 मुकदमे हुए हैं। इनमें अमरजीत सिंह, सहायक प्रबंधक पुनीत वर्मा, नीरा रानी व सौरभ गुप्ता नामजद हैं। सौरभ, उसका पिता गिरीश, नीरा रानी, पुनीत वर्मा व अमरजीत के ससुर अनिल समेत सात लोग जेल में हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार वैशाली के राजापाकर बराई का अमरजीत फरार है। जो बैंक में तैनाती के दौरान महुआखेड़ा क्षेत्र के कुलदीप विहार सहारा देहली अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहता था। उसके फरार होने के संबंध में अब बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सीओ तृतीय के अनुसार मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक को भी नोटिस देकर बुलाया गया है।
विज्ञापन