{"_id":"618047601dc40135775ffb20","slug":"about-six-lakh-people-did-not-get-vaccinated-in-the-district-city-office-news-ali277252894","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जनपद में करीब छह लाख लोगों ने नहीं लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जनपद में करीब छह लाख लोगों ने नहीं लगवाया कोरोना का टीका
Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
सार
अब तक 20,93,163 लोग टीके की प्रथम डोज ले चुके हैं। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 5,01,627 है। लिंग के आधार पर देखें तो 11 लाख पुरुष एवं 9.91 लाख महिलाओं को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जनपद में करीब छह लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोविड टीका की पहली डोज नहीं लगवाई है। अब तक 20,93,163 लोगों को टीका लग चुका है। जनपद में दूसरी डोज लगवा चुके लोगों की संख्या 5,01,627 है। जनपद की आबादी करीब 39 लाख है। विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं की संख्या (18 वर्ष एवं उसके ऊपर) करीब 26.32 लाख है।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए टारगेट ग्रुप यही है।
अब तक 20,93,163 लोग टीके की प्रथम डोज ले चुके हैं। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 5,01,627 है। लिंग के आधार पर देखें तो 11 लाख पुरुष एवं 9.91 लाख महिलाओं को टीका लग चुका है। टीके को लेकर सबसे अधिक उत्साह युवाओं में है। 18 से 44 आयु वर्ग के 13.22 लाख लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि वे लोग शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास कर रहे हैं। सर्वाधिक टीकाकरण वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। सोमवार से मलखान सिंह जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक टीका लगाने का इंतजाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन