फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Abhijeet and Ruchika will perform in Numaish

अलीगढ़ः अभिजीत और रुचिका के गीतों पर झूमेगी नुमाइश

Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Abhijeet and Ruchika will perform  in Numaish
19 दिसंबर से शुरू होने जा रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रम देर सायं फाइनल हो गए हैं। सभी कार्यक्रम सांस्कृतिक संध्या के नाम से होंगे। इसकी शुरुआत लेजर शो के माध्यम से होगी। जिले में पिछले पांच सालों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट व नुमाइश प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि लेजर शो के बाद दिव्यांग बच्चे नृत्य व गायन प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थानी नाइट, पंजाबी नाइट, हरियाणवी नाइट के साथ उत्तर प्रदेश के पारंपरिक नृत्य होंगे तो सुप्रसिद्घ गायिका रुचिका जांगिड़, अभिजीत भट्टाचार्य, तुलसी कुमार, स्टेबिन बेन, सलमान अली व यासिर देसाई अपनी प्रस्तुतियों से नुमाइश में चार चांद लगाएंगे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के पारंपरिक नृत्य भी होंगे। कलर्स आफ इंडिया कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों की परंपराओं का प्रदर्शन होगा। 31 दिसंबर को मुशायरा होगा। इसमें देश के नामचीन शायर शिरकत करेंगे। इसी कड़ी में आल्हा ऊदल कार्यक्रम, एक शाम शहीदों के नाम के अलावा स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि कुल 21 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इनकी डेट तय हो गई हैं। बृहस्पतिवार को इस पर अंतिम मोहर लग जाएगी।
विज्ञापन

नुमाइश की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
अलीगढ़। कार्यक्रम फाइनल होने के बाद नुमाइश मैदान में प्रदर्शनी की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। कोहिनूर मंच के सामने टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है। गेट सजाए जा रहे हैं। उद्योग मंडप व कृषि विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नुमाइश को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed