फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aatishabaje godam par chhapa, kshamata se adhik mila mal

आतिशबाजी गोदाम पर छापा, क्षमता से अधिक मिला माल

Tue, 09 Oct 2018 01:15 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 09 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
aatishabaje godam par chhapa, kshamata se adhik mila mal
आतिशबाजी के गोदाम का निरीक्षण करते सीएफओ। - फोटो : Dig Vishal
दीपावली नजदीक आते ही महानगर में अवैध रूप से देशी आतिशबाजी बनाने का धंधा जोर पकड़ता जा रहा है। इसी के चलते तीन दिन पहले सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर डी में एक मकान में आतिशबाजी बनाने के दौरान हुए विस्फोट में दंपती बेटी सहित जख्मी हुए थे।
विज्ञापन


इन घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के इरादे से फायर सर्विस विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित दो सगे भाइयों के आतिशबाजी गोदामों पर छापा मारा। यहां टीम को माल से संबंधित स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। इस पर अधिकारियों ने उन्हें अपने सभी कागजात लेकर मंगलवार को कार्यालय बुलाया है और क्षमता से अधिक माल न रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सीएफओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को टीम ने सारसौल के तस्लीम उल हक निवासी टनटनपाड़ा थाना देहली गेट व फसीउद्दीन पुत्र शमीम के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान दोनों गोदाम स्वामियों ने उन्हें अपने लाइसेंस दिखाए, जो कि आगरा एवं अलीगढ़ से बनवाए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास तीन-तीन सौ किलो माल रखने के चार लाइसेंस थे, लेकिन मौके पर आतिशबाजी इससे कई गुना अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनके स्टॉक रजिस्टर मांगा तो वह दिखा नहीं सके। इस पर दोनों को मंगलवार अपने कागजातों के साथ कार्यालय बुलाया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त आतिशबाजी नुमाइश मैदान में लगने वाली दुकानों के लिए लाकर रखी जा रही है। दोनों गोदाम स्वामियों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अन्य गोदामों पर भी छापामार कार्रवाई की जाएगी। महानगर में किसी भी स्थान पर अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed