{"_id":"574deae34f1c1baa48108d4b","slug":"aap-is-spreading-panic-in-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी से विपक्षियों में मची है खलबली : डॉ. छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी से विपक्षियों में मची है खलबली : डॉ. छवि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
आप
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में महिला प्रकोष्ठ के महिला सम्मेलन में नारी शक्ति ने अपनी ताकत दिखाई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पश्चिमी जोन संयोजक महिला प्रकोष्ठ डॉ. छवि यादव ने कहा कि जब नारी शक्ति चलती है तो उसके सामने टिकना किसी के लिये संभव नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आयी महिला कार्यकर्त्ताओं की भीड़ ने साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी की नीतियां, कार्यक्रम तथा दिल्ली की सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का जनता में अच्छा संदेश जा रहा है। विशिष्ट अतिथि केपी सिंह सोम व अजय यादव ने कहा कि पार्टी इस देश में राजनीति की दिशा व दशा बदलने के लिए इस राजनैतिक रणक्षेत्र में उतरी पार्टी का असर पंजाब, गोवा तथा उत्तर प्रदेश में भी नजर आने लगा है। इससे विपक्षी घबराए हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक व जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पूनम शर्मा तथा जिला सचिव मोनिका चावला ने कहा कि नारी समाज के मान और सम्मान की खातिर आम आदमी पार्टी प्रत्येक स्तर पर संघर्ष करने के लिए संकल्पित है।
अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक परवेज़ अली खान ने कहा कि अलीगढ़ टीम अच्छी भावना से काम कर रही है। कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से प्रभावित होकर मधु शर्मा, मंजू शर्मा, राजकुमारी, सीमा शर्मा, प्रियंका खत्री, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति मिश्रा, आमना सहित कई महिलाओं ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एसएम आलम, ममतेश चंद्रा बघेल, हाजी जावेद अख्तर, आशा गौतम, सत्यकांत भारद्वाज, अनिल गौड़, करतार सिंह, जाकिर खान, बाबा बलवीर सिंह, हेमेन्द्र कुमार, सतीश चन्द्र शर्मा, सायमा अब्बासी, विकास सैनी, हर्ष वार्ष्णेय, सोहेल पठान, रजत शर्मा, बॉबी चौहान, वसीमुद्दीन, धर्मेन्द्र बाबा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव प्रभात खांडे ने किया।