{"_id":"63c1831073412430d335eefa","slug":"aamir-nishan-change-soon-encroachment-removal-exercise-started-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जल्द बदलेगी आमिर निशां की तस्वीर, अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जल्द बदलेगी आमिर निशां की तस्वीर, अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू
Fri, 13 Jan 2023 09:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:43 PM IST
सार
अलीगढ़ का अमीर निशां मार्केट जल्दी ही नए रूप में नजर आएगा। बाजार में से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। मार्केट में सुविधा शौचालय बनाया जाएगा। जिससे अमीर निशां की तस्वीर ही बदल जाएगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला रोड पर अतिक्रमण पर हो रहा काम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम के नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि आमिर निशां बाजार आने वाले दिनों में बदल जाएगा। साप्ताहिक बंदी होने पर बाजार में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। कूड़ा-कचरा को खत्म करने के लिए हर दुकान से कूड़ा लेने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह नगर आयुक्त ने बाजार में स्थानीय दुकानदारों को अतिक्रमण स्वयं हटाने और दुकानों के आगे अतिक्रमण और सामान न रखने की अपील की। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बाजार के बाहर एएमयू से समन्वय स्थापित कर कब्जा मुक्त भूमि पर पार्किंग और आम नागरिकों की सुविधा के शौचालय बनवाए जाने का प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने कहा व्यवस्थाओं में बदलाव सहयोग की भावना से ही आता है। हर बदलाव बेहतरी के लिए होता है। बाजार में शहरवासियों खासतौर से महिलाओं की सुख-सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम और स्मार्ट सिटी नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने का प्रयास करेगा। ट्रैफिक और यातायात में बाधित अतिक्रमण को दुकानदार स्वयं हटा लें। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, विनय राय, दलवीर सिंह, अनिल आजाद, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन