फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aadhar card will be linked with voter list from August 1st

एक अगस्त से मतदाता सूची से जोड़े जाएंगे आधार कार्ड

Thu, 28 Jul 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be linked with voter list from August 1st
एक अगस्त से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में आधार कार्ड से जोड़ने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसमें मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर बीएलओ के माध्यम से फार्म 6बी एकत्रित किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि अभियान में बूथ लेवल अधिकारी घर -घर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित फार्म -6 बी ऑनलाइन जमा करने के लिए दो प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिसमें स्व प्रमाणन के साथ मतदाता पोर्टल ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ एप (ङ्कशह्लद्गह्म् ॥द्गद्यश्चद्यद्बठ्ठद्ग भनभनश्च) पर ऑनलाइन फार्म 6बी भर सकते हैं। यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकते हैं। स्व प्रमाणीकरण के बिना यदि कोई मतदाता स्वयं प्रमाणित नहीं करना चाहता है, या स्व प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है तो मतदाता द्वारा प्रमाणीकरण के बिना आवश्यक दस्तावेज ड्राईविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट, बैंक पासबुक, मनरेगा जांच कार्ड, छाया चित्र के साथ पेंशन के साथ फार्म 6बी ऑनलाइन जमा कर सकता है।
विज्ञापन

नए मतदाता सूची में अपना पंजीकरण एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई एवं एक अक्टूबर को आधार मानकर कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान सात अगस्त, रविवार और 21 अगस्त को विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थल पर होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि अभियान में मतदाता अपने आधार कार्ड को अपने मतदाता फोटो पहचान पत्र से लिंक कराने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed