फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man blood-soaked body was found, murder alleged

Aligarh News: युवक का रक्तरंजित शव मिला, शरीर पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

Thu, 05 Jun 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 02:04 AM IST
सार

लवकुश मजदूरी करते थे। वह अपने घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे। रात को घर नहीं पहुंचे, सुबह लवकुुश का शव घर से एक किलोमीटर दूर नर्सरी के पास मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
A young man blood-soaked body was found, murder alleged
मृतक लवकुश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामघाट-कल्याण मार्ग पर गांव चाऊपुर हौज स्थित नर्सरी के समीप 4 जून सुबह एक युवक का रंक्तरंजित शव पड़ा मिला, उसके शरीर, चेहरा, पैर व गर्दन पर चोट के निशान थे। युवक की पत्नी ने परिवार के ही कुछ लोगों पर जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी लवकुश (28) मजदूरी करते थे। 3 जून शाम को वह अपने घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे। रात को घर नहीं पहुंचे, सुबह लवकुुश का शव घर से एक किलोमीटर दूर नर्सरी के पास मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पत्नी कुंती देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद में परिवार के ही कुछ लोगों ने उनके पति की हत्या की है। पत्नी आरोप है कि वह लोग ही मंगलवार को लवकुश को घर से बुलाकर ले गए थे, उसके गले में मिला अंगोछा किसका है, इसकी जांच की भी मांग की है। आशंका है कि पीटने के बाद अंगोछा से गला घोंटा गया है। पैर की अंगुलियों को देखकर ऐसा लग रहा था कि उनको घसीटकर यहां लाकर डाला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाने का प्रयास
पुलिस हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। कुंती के मायके पक्ष के लोग भी घटना की जानकारी पाकर अतरौली पहुंच गए। शाम को मायके वालों ने ग्रामीणों के सहयोग से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिएए जाम लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed