फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man was shot dead in Shahjamal, Aligarh

Aligarh News: युवक की गोली मार कर हत्या, सात गोलियां मारीं, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Fri, 14 Mar 2025 12:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 12:11 PM IST
सार

कुछ युवक बाइक पर आए और आरिश पर एक के बाद एक आठ-नौ गोलियां चला दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। आरिश की गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man was shot dead in Shahjamal, Aligarh
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर थाना अंतर्गत शाहजमाल के तेलीपाड़ा में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे गोली मार कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय आरिश पुत्र राशिद रोजा रखे हुए था। 14 मार्च की सुबह 3.30 बजे कुछ युवक बाइक पर आए और आरिश पर एक के बाद एक आठ-नौ गोलियां चला दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।  
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक आरिश तीन बेटों में बड़ा था। बेटे की हत्या से परिवार में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लाइव वीडियो वायरल

युवक को गोली मारने की सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग खड़े हैं, उनमें से एक बैठने की कोशिश करता है, तभी दो बाइक पर सवार युवक वहां रूके। युवकों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सड़क पर गिरने के बाद भी हमलावरों ने गोली मारीं। हमलावर गोली मार कर बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed