फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man was crushed by a vehicle in a dust storm on the highway, resulting in his death.

Aligarh News: हाईवे पर धूल के गुबार में युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 17 Apr 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A young man was crushed by a vehicle in a dust storm on the highway, resulting in his death.
अलीगढ़-पलवल राजमार्ग 334-डी पर उड़ने वाले धूल के गुबार से होकर गुजर रहे राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।धूल इतनी अधिक थी कि मौके पर मौजूद लोग हादसा करने वाले वाहन को पहचान भी नहीं सके और वह धीमी गति से भी भाग गया। लोगों में इस हादसे के बाद रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्षेत्र के गांव पला जरारा निवासी सोनू (30) पुत्र प्रताप सिंह बुधवार की रात करीब 9:00 बजे खैर से पैदल अपने गांव लौट रहा था, तभी कृष्णा होटल के सामने धूलभरे रास्ते पर एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोग धूल के गुबार के बीच हादसा करने वाला वाहन भी मौके से भाग गया और लोग पहचान तक नहीं सके। घटना से लोगो में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

पत्नी और बेटे-बेटी को बिलखते छोड़ा


हादसे में मृत सोनू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह अपने पीछे पत्नी तनु, 12 वर्षीय बेटे यश और मासूम बेटी वैष्णवी को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों में सड़क पर उड़ने वाली धूल को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पिछले दो माह से अधिकारी सड़क निर्माण और पानी के छिड़काव का केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कस्बे के बीचों-बीच स्थित इस मार्ग पर धूल की समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
खैर। कस्बे से गुजर रहे पलवल-टप्पल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति को लेकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय शर्मा ने एसडीएम को पत्र भेजकर मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष से सड़क जर्जर है, गहरे गड्ढों और उड़ती धूल से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, हाल ही में एक युवक की मौत भी हो चुकी है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, अन्यथा जनआंदोलन की चेतावनी दी है।





अलीगढ़-पलवल मार्ग पर उठने वाली धूल एवं गड्ढे की समस्या से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। नगर पालिका अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया है कि पानी का छिड़काव कर मार्ग पर धूल से राहत दिलवाएं। साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता चल रही है। कई जगह गड्ढे भरने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य भी प्रारंभ होगा। शिशिर कुमार सिंह, एसडीएम खैर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed