फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man shot during the Trayodashi ceremony

त्रयोदशी संस्कार में में रंगबाजी: विवाद के बाद युवक को मारी गोली, कचहरी में घेरा आरोपी भाग निकला, तलाश जारी

Fri, 21 Nov 2025 07:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 07:42 AM IST
सार

व्यापारी सुजल गुप्ता परिचित के यहां त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गए थे। तभी वहां उनका कुछ रंगबाज युवकों से विवाद हो गया। उन्होंने आरोपी युवक के कंधे पर अपना हाथ रख दिया था। वह इसी बात पर खिसिया गया, उसने वहां विवाद किया।

विज्ञापन
A young man shot during the Trayodashi ceremony
युवक को मारी गोली (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के मानिक चौक इलाके में आयोजित त्रयोदशी संस्कार में 19 नवंबर देर रात युवा गुटों में रंगबाजी पर विवाद हो गया, जिसके बाद हौजरी विक्रेता युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कंधे में लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार मानिक चौक के युवा व्यापारी सुजल गुप्ता की हौजरी की दुकान है। 19 नवंबर को वह तमोलीपाड़ा में परिचित के यहां त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गए थे। तभी वहां उनका कुछ रंगबाज युवकों से विवाद हो गया। बताया गया है कि उन्होंने आरोपी युवक के कंधे पर अपना हाथ रख दिया था। वह इसी बात पर खिसिया गया, उसने वहां विवाद किया। उस समय तो बात खत्म हो गई।
विज्ञापन


देर रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने मामा दीपक संग पैदल-पैदल घर लौट रहे थे। तभी चार-पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एक हमलावर ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एक गोली सुजल के कंधे में जा लगी। इसके बाद आरोपी तो धमकाते हुए भाग गए, लेकिन वहां वहां भीड़ लग गई। आनन फानन घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नामजद कान्हा पंडित सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, घटना के बाद सीओ तृतीय सर्वम सिंह, कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीडि़त से बात की। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

गुटों में भी बंटे हैं दोनों पक्ष

पुलिस की जांच में यह भी उजागर हुआ है कि जिस युवक को गोली लगी है, उसका गांधी पार्क इलाके के एक अपराधी से अच्छा परिचय है, जबकि नामजद आरोपी कान्हा दूसरे गुट से संबंध रखता है। इस कारण कान्हा को सुजल द्वारा खुद के कंधे पर हाथ रखना उचित नहीं लगा। इसी बात पर विवाद हुआ।

कचहरी में घेरा गया आरोपी को
रात में हुई इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को दिन भर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी रही। दोपहर में खबर मिली कि आरोपी कान्हा कचहरी में सरेंडर के इरादे से पहुंच गया है। इस बीच पुलिस टीम भी घेराबंदी में पहुंची, लेकिन वहां उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली। आरोपी वहां से पुलिस को चकमा देकर निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed