फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man running on the road was hit by a truck

अलीगढ़ : सड़क पर दौड़ लगा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
A young man running on the road was hit by a truck
राजेश का फाइल फोटो - फोटो : IGLASS
सोमवार की सुबह करीब छह बजे अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर दौड़ लगा रहे युवक को मोहकमपुर गांव के पास ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह युवक सेना में भर्ती की तैयारी के लिए रोजाना सड़क पर दौड़ लगाता था। हादसा कर भाग रहे ट्रक को मथुरा क्षेत्र में ग्रामीणों ने पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा बेसवां के समीपवर्ती गांव मिर्जापुर निवासी जगवीर सिंह का छोटा बेटा राजेश (18) सोमवार की सुबह गांव से अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर दौड़ लगाने गया था। सुबह करीब छह बजे गांव मोहकमपुर के समीप अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने राजेश को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा कर भाग रहे ट्रक का ग्रामीणों ने पीछा किया और मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के पारिवारिक ब्रजेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिता व भाई की तरह सेना में जाना चाहता था राजेश
मृतक राजेश के पिता जगवीर सिंह सेना में सूबेदार हैं। तीन संतानों में सबसे बड़ा बेटा प्रेमवीर सिंह च सबसे छोटी बेटी वंदना है। प्रेमवीर भी सेना में है। राजेश मंगलायतन विश्वविद्यालय में बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही पिता व भाई की तरह वह भी सेना में भर्ती होने के लिए रोजाना सुबह-शाम दौड़ लगाने के लिए निकलता था। उसकी मौत से मां मंजू देवी समेत परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed