{"_id":"694b03f52e3ce573fb07b4f2","slug":"a-young-man-on-a-motorcycle-died-in-a-car-collision-his-companion-was-injured-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101612-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
बरौला नगला के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, उसका साथी घायल हो गया।
कस्बा बरौली निवासी मोहित (31) के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 9:30 बाइक से अपने साथी बंटी के साथ घर आ रहे थे, जैसे ही वह बरौला नगला पर पहुंचे तो बरौली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहित की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि दो भाइयों में मोहित बड़े थे, उनकी शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होने अपने पीछे आठ और चार माह के दो बेटों, पत्नी रेनू और परिजनों को बिलखते छोड़ा है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर भाग गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।