फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man lost his life due to a heart attack.

Hathras News: हार्ट अटैक से युवक की गई जान

Wed, 17 Dec 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 17 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
A young man lost his life due to a heart attack.
नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी शानू (35) पुत्र फराहीम की सोमवार की रात्रि हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




शानू एमबीए करने के बाद दिल्ली में मारुति कंपनी में कार्यरत था। 15 दिन पूर्व अपने घर पर आया था, तब उसकी थोड़ी तबीयत खराब थी तो उसने डॉक्टर से दवा ले ली और वह ठीक हो गया। सोमवार की रात्रि नगर में एक शादी समारोह में भाग लेने के पश्चात वह घर पर जाकर सो गया। मंगलवार की सुबह चार बजे पत्नी ने जब उसको उठाना चाहा तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन




आशंका है कि रात्रि में हार्ट अटैक आने से उसकी मृत्यु हुई हुई है। मृतक ने पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटे को बिलखते हुए छोड़ा है। शानू की मृत्यु पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पति इकराम कुरैशी, शमी अख्तर कुरैशी, मुन्ना मास्टर, मोहम्मद अकलीम, फरदीन कुरैशी, जफर, शादाब कुरैशी, माजिद खान, अनिल राघव, शमी गांधी आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed