{"_id":"67bf75476f7e171e450593c7","slug":"a-young-man-going-to-the-village-died-in-an-accident-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101299-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गांव जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गांव जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल
Thu, 27 Feb 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:40 AM IST
सार
जिरौली हीरा सिंह निवासी राहुल कुमार बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के संपर्क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। गांव नगला बबूल निवासी रिंकू सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
जिरौली हीरा सिंह निवासी राहुल कुमार (30) पुत्र जयपाल सिंह 25 फरवरी रात बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के संपर्क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। परिजनों ने उसे उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना 26 फरवरी सुबह जीटी रोड पर नानऊ नहर पुल के पास हुई। गांव नगला बबूल निवासी रिंकू सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। रिंकू को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
