{"_id":"6898f8365564bfe50b01f63b","slug":"a-young-man-died-after-his-high-speed-bike-fell-into-a-drain-aligarh-news-c-105-1-sali1005-102146-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज रफ्तार बाइक के नाले में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज रफ्तार बाइक के नाले में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
रोरावर क्षेत्र के खैर रोड पर शनिवार देर रात मलिक चौक पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर नाले में गिर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई उसका साथी घायल हो गया। वहीं गभाना में स्कॉर्पियो कार गोवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर दौरऊ नहर में गिर गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
थाना देहली गेट क्षेत्र के इंदिरानगर का रहने वाला मुकेश (20) अपने पड़ोसी मोहित के साथ शनिवार शाम घर से यह कह कर निकला कि थोड़ी देर में कुछ जरूरी काम खत्म कर वापस आ जाऊंगा। पुलिस के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे दोनों बाइक लेकर रोरावर क्षेत्र के मलिक चौक के समीप बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण नाले में गिर गए। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक दीप कुमार साहू ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। मोहित को हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।
गभाना पुलिस ने बताया सिकंदराराऊ के निहालपुर निवासी भूरे यादव दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। गांव 12 अगस्त से भागवत कथा कराने के लिए रविवार सुबह पांच बजे करीब स्कॉर्पियो से घर आ रहे थे, जैसे ही अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर दौरऊ नहर के पास पहुंचे कि अचानक कार के सामने गोवंश आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई। हादसे में भूरे, उनका साला प्रदीप निवासी रुपधनी थाना जैथरा एटा, नितिन निवासी निहालपुर घायल हो गए। स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला।