{"_id":"6840adb9cc817c2da805aa4b","slug":"a-young-man-committed-suicide-due-to-domestic-trouble-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101894-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक ने गृह क्लेश में की खुदकुशी, चार बच्चों और पत्नी को बिलखते छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक ने गृह क्लेश में की खुदकुशी, चार बच्चों और पत्नी को बिलखते छोड़ा
Thu, 05 Jun 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:04 AM IST
सार
गृहक्लेश के चलते युवक ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। युवक ने अपने पीछे चार बच्चों और पत्नी को बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के गांव नगला हिमाचल में 4 जून की दोपहर 12 बजे के करीब अतर सिंह (35) ने घर में ही छत में लगे कुंदे पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक परिजनों ने अतर सिंह को फंदे पर लटका देखा तो उसे नीचे उतारा लेकिन वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक ने अपने पीछे चार बच्चों और पत्नी को बिलखते छोड़ा है। खुदकुशी का कारण गृह क्लेश माना जा रहा है। युवक के खुदकुशी करने से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन