{"_id":"6a120cd3112116f62e055a3e","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-his-house-in-godha-aligarh-news-c-2-1-ali1011-981061-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोधा में युवक ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोधा में युवक ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गोधा में शनिवार की शाम को युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी तीन दिन पहले बच्चों को लेकर अपने मायके गई थी। शाम को लौटी तो पति को फंदे से लटका देखकर चीख निकल गई। सूचना पाकर जवां व गोधा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पंचनामा भरकर शव को मोरचरी भेज दिया। परिजनों व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव गोधा निवासी बदन सिंह के पुत्र पिंटू (35) की शादी 15 वर्ष पूर्व पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव नागर से रजनी देवी के साथ हुई थी। मृतक के तीन बेटे कृष्ण कुमार (13), अरविंद (11) तथा देबू (6) वर्ष के हैं। पत्नी रजनी अपने मायके में अपनी दादी के निधन पर तीन दिन पहले तेरहवीं संस्कार में शामिल होने मायके गई थी।
मृतक के पिता बदन सिंह ने बताया कि बेटा पिंटू शनिवार को अपराह्न तीन बजे गोधा स्टेशन पर शराब के नशे में मिला था। रुपये मांगने लगा तो मैंने मना कर दिया, क्योंकि वह शराब के नशे में था। पिंटू परिवार से अलग पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। शाम पांच बजे पत्नी बच्चों को लेकर लौटी और दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गई तो पति को फंदे पर लटका देखकर चीख निकल गई। रोने व चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। छोटा भाई गुड्डू भी पहुंच गया। गुड्डू ने पुलिस, परिजनों और मृतक के ससुरालीजनों को सूचना दी। सूचना पाकर सभी लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं, ससुरालियों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
गोधा थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि शव की जांच फोरेंसिक टीम ने कर ली है। शव को मोरचरी भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।