{"_id":"666b5ac52ab22da5160f2a36","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-family-trouble-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100325-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति-पत्नी में हुई कहासुनी, युवक ने फंदा लगा कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति-पत्नी में हुई कहासुनी, युवक ने फंदा लगा कर दी जान
Fri, 14 Jun 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:17 AM IST
सार
लोधा के गांव गोविंदपुर फगोई निवासी पवन कुमार के परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गयी थी। जिससे पति ने गुस्से में आकर घर के अंदर फंदा लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन
पति ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के गोंडा अलीगढ़ मार्ग स्थिति गांव गोविंदपुर फगोई में 12 जून देर रात गृहक्लेश के चलते एक युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बता दे कि लोधा के गांव गोविंदपुर फगोई निवासी 34 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रामस्वरूप के परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गयी थी। जिससे पति ने गुस्से में आकर घर के अंदर फंदा लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजनों ने कमरे में झांक कर देख तो युवक फंदे पर लटक रहा था। किसी व्यक्ति ने लोधा पुलिस को सूचना दी तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक ने अपने पीछे बच्चे, पत्नी और परिवार के लोगों को रोते बिलखते छोड़ा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन