{"_id":"656c74c8c33ecef1330653da","slug":"a-young-man-caught-with-intoxicating-powder-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आधा किलो से अधिक नशीले पाउड सहित एक युवक दबोचा, 11 मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आधा किलो से अधिक नशीले पाउड सहित एक युवक दबोचा, 11 मुकदमे हैं दर्ज
Sun, 03 Dec 2023 06:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 06:00 PM IST
सार
रात्रि में पुलिस टीम के साथ गश्त पर थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक नशीले पाउडर की तस्करी कर रहा है, फिलहाल वह गांव चूहरपुर किनमासा के बाहर मौजूद है। जिस पर कोतवाल ने मय टीम बताए गए स्थान पर दबिश देकर रात्रि करीब साढे दस बजे गांव चूहरपुर किनमासा निवासी राजू उर्फ चन्द्रपाल पुत्र अमरचन्द को पकड लिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी राजू उर्फ चन्द्रपाल
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ की गोंडा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 दिसंबर रात्रि एक युवक को नशीले पाउडर सहित पकड़ लिया, जिसे 3 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल विजय कांत शर्मा ने बताया कि रात्रि टीम के साथ गश्त पर थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक नशीले पाउडर की तस्करी कर रहा है, फिलहाल वह गांव चूहरपुर किनमासा के बाहर मौजूद है। जिस पर कोतवाल ने मय टीम बताए गए स्थान पर दबिश देकर रात्रि करीब साढे दस बजे गांव चूहरपुर किनमासा निवासी राजू उर्फ चन्द्रपाल पुत्र अमरचन्द को पकड लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक से तलाशी के दौरान 640 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद हुआ। कोतवाल के अनुसार युवक आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ थाना गोंडा, इगलास, मांट में हत्या, लूट, एनडीपीएस के 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन