{"_id":"6773c624ba953c33cf0de384","slug":"a-woman-waiting-for-a-vehicle-died-after-being-hit-by-a-truck-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: वाहन का इंतजार कर रही कासगंज की महिला में ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: वाहन का इंतजार कर रही कासगंज की महिला में ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 31 Dec 2024 03:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:53 PM IST
सार
वाहन का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक मंजू देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज की महिला अलीगढ़ के गंगीरी में दवा लेने जा रही थी। भिलावली मोड़ पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। एक ट्रक ने महिला में टक्कर मार दी। टक्कर से महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
कासगंज के ऑफीसर कालोनी निवासी 50 वर्षीय मंजू देवी पत्नी कृष्ण अवतार के सीने में फोड़ा था। जिसकी दवा गंगीरी के गांव भिलावली निवासी एक वैद्य के यहां चल रही थी। 31 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे घर से गांव भिलावली अपनी दवा लेने जा रही थी। भिलावली मोड़ पर बस से उतरने के बाद भिलावली जाने के लिये वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
अलीगढ की ओर से तभी एक तेज रफ्तार ट्रक आया और मंजू देवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंजू देवी का सिर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से कुचल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। मृतक मंजू देवी ने दो बेटों को रोते-बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन