फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A wild animal entered the house and killed four goats

Aligarh News: घर में घुसा जंगली जानवर, चार बकरी-बकरे मार डाले

Wed, 09 Oct 2024 05:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 09 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
A wild animal entered the house and killed four goats
सोमवार की रात गांव शाहगढ़ में एक घर में घुसकर जंगली जानवर ने चार बकरी-बकरे को मार डाला। बकरे को जंगली जानवर ने बुरी तरह से नोचकर खाया है। ग्रामीणों में भेड़िया के हमले की चर्चा है। सूचना पर वन, पुलिस व राजस्व विभाग टीम ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन




गांव शाहगढ़ निवासी मोहनलाल पुत्र सोनपाल सिंह के अनुसार वह पड़ोसी राव सिंह के खाली पड़े मकान में अपने बकरी-बकरा बांध देते थे। सोमवार की देर रात भी उसी मकान में तीन बकरी और एक बकरे को बांधकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन




रात में बंद मकान की सात फुट ऊंची दीवार फांदकर कोई जंगली जानवर अंदर घुस गया। मंगलवार की सुबह वह चारा-पानी करने पहुंचे तो तीन बकरियां मकान के निचले हिस्से में जबकि बकरा दूसरी मंजिल पर छत पर मृत पड़ा था। जंगली जानवर ने बकरा को बुरी तरह से नोचकर खाया था। यह देखकर वह जोर-जोर से चीखने लगे तो आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों में चर्चा थी कि हमलावर जानवर भेड़िया है। ग्राम प्रधान के पति अनोखेलाल की सूचना पर वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल, पुलिस व पशु विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।





गांव शाहगढ़ में किसी जानवर ने एक घर में घुसकर बकरी-बकरों पर हमला कर मार डाला है। वहां पर मिले पशुओं के निशान की जांच की जा रही है। ग्रामीण पागल कुत्ते का हमला बता रहे हैं। टीम जांच में लगी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस जानवर ने हमला किया है। -गौरव कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed